Friday, June 26, 2026

बिहार से बाहर फंसे मजदूरों को वापस लाने के लिए कौकब कादरी का नीतीश से अनुरोध

-Advertise with US-

पटनाः बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व मुख्य सचीव से दिल्ली में फंसे 150 से ज्यादा मजदूरों को बिहार लाए जाने की मांग की है। इस बाबत एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कादरी ने कहा है कि सरकार बिहारी मजदूरों को लॉकडाउन की स्थिति में मेडिकल चेकअप के उपरांत उनके परिवार तक पंहुंचाने की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से करें।

इसके अलावें कादरी ने आग्रह करते हुए कहा है कि सरकार अन्य जगहों पर फँसे बिहारवासी को भी जो अपने घर लौटना चाहते हैं उनके लिए नया हेल्पलाइन नंबर जारी कर बदहाल अवस्था से बाहर निकालने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। बकौल कादरी सरकार द्वारा पूर्व में जारी हेल्पलाइन नंबर के काम नहीं करने की शिकायत बहुत ज्यादा मिल रही है।

कादरी का कहना है कि लॉकडाउन में सभी कमजोर वर्ग के लोगों का कामकाज छीन जाने की वजह से उनकी स्थिति बहुत ही भयावह बनी हुई है। मानवीय आधार पर उनकी सुध लेना सरकार का फर्ज है और विरोधी दल के नाते इस अभूतपूर्व संकट की स्थिति में सरकार को हर संभव खबर, सुझाव व सहयोग करने का धर्म हम निभाने की हरसम्भव कोशिश करते ही रहेंगे।

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेयhttp://www.newsstump.com
अभय पाण्डेय एक युवा और प्रतिभाशाली पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं में बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUST) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी। अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग और जमीनी पकड़ के दम पर उनकी कई खबरें राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow