Sunday, February 15, 2026

झारखंड मंत्रिमंडल फेरबदल की संभावना तेज, सीएम हेमंत सोरेन और कांग्रेस अध्यक्ष पहुंचे दिल्ली

-Advertise with US-

रांचीः झारखंड मंत्रिमंडल में फेरबदल की खबरें एक बार फिर से शुर्खियों में हैं। संभवतः यह फेरबदल झारखंड सरकार के कांग्रेस कोटे से आने वाले के मंत्रि पदों में होने वाली है। साथ ही कांग्रेस की तरफ से सरकार में खाली पड़े मंत्री पद पर मंथन होने की संभावना है।

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सूबे के खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव को दिल्ली दरबार में तलब किया गया है। बिना किसी सूचना के वे मंगलवार की सुबह दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने दिल्ली में केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की है। उरांव के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दोनों के अचानक एक ही दिन दिल्ली रवाना होने को लेकर ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि झारखंड की राजनीति में फेरबदल होना तय है।

रामेश्वर उरांव के मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद से ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर झारखंड में राजनीति अपने चरम पर है। कांग्रेसियों ने कई बार खुलकर रामेश्वर उरांव का विरोध भी किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसे लेकर कांग्रेस के वरीय नेताओं में नाराजगी साफ तौर से देखी जा रही थी। वहीं कांग्रेस कोटे से एक मंत्री का बदले जाने की चर्चा भी जोरों पर है। बताया जा रहा है कि किसी नए चेहरे को भी मंत्री पद की कमान सौंपी जा सकती है।

हाल के दिनों में कई ऐसे मामले सामने आए, जिसमें गठबंधन में शामिल कांग्रेस और JMM आमने-सामने दिखे। कांग्रेस के दो विधायकों पर FIR भी दर्ज हुआ। लेकिन लाख आरोप लगने के बावजूद सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा पर मामला ना दर्ज होने से कांग्रेस खेमे की नाराजगी देखी जा रही थी।

- Advertisement -

पूरे मामले पर रामेश्वर उरांव का चुप रहना भी कांग्रेसियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। अंदर ही अंदर सरकार और रामेश्वर उरांव के खिलाफ गोलबंद हो रहे थे। बताया जा रहा है कि राज्य के प्रभारी आरपीएन सिंह भी इन सारे मामलों पर चुप्पी साधे हुए थे। इसलिए झारखंड के वरीय कांग्रेसियों ने अपनी बात सीधा आलाकमान तक पहुंचायी, जिसके बाद से ही कांग्रेस में राजनीतिक बखेड़ा खड़ा हुआ।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़