Saturday, March 21, 2026

वाइस एडमिरल ए.के.चावला ने किया एर्नाकुलम ग्रुप के NCC कैडेटों का स्वागत

-Advertise with US-

नई दिल्ली: दक्षिणी नौसेना कमान कोच्चि के मुख्यालय में आज एक समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह गणतंत्र दिवस 2020 के दौरान शानदार प्रदर्शन करने के लिए एर्नाकुलम ग्रुप के NCC कैडेटों के स्वागत के लिए किया गया। समारोह के विशिष्ट अतिथि वाइस एडमिरल ए.के.चावला PVSM, AVSM, NM, VSM, ADC, दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ थे। कमांडर इन चीफ को तीनों सेनाओं के NCC कैडेटों ने शानदार गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया। समारोह में एर्नाकुलम त्रिशुर जिले के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों के 150 वरिष्ठ और कनिष्ठ NCC कैडेट भी उपस्थित थे।

जिन कैडेटों को आज सम्मान प्रदान किया गया उन में  कैडेट भावना एस.पई को सर्वश्रेष्ठ कैडेट सीनियर विंग (सेना) स्वर्ण पदक, कैडेट अर्पिता रंजित को सर्वश्रेष्ठ कैडेट सीनियर विंग (वायुसेना) वर्ग में चौथा स्थान, कैडेट्स स्नेह को घुड़सवारी प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक, कैडेट काठिया वर्गीस को सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, कैडेट तेजश्री प्रवीन को जूनियर विंग वर्ग में सर्वश्रेष्ठ कैडेटों में पांचवां स्थान को फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ ने NCC कैडेटों को नकद पुरस्कार, स्मारक चिन्ह और प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

NCC कैडेटों को संबोधित करते हुए वाइस एडमिरल ए.के. चावला ने कहा कि NCC ने हमेशा राष्ट्र निर्माण में मुख्य भूमिका निभाई है और इसलिए यह जरूरी है कि प्रशिक्षण तथा अनुशासन को महत्व दिया जाए। उन्होंने NCC कैडेटों से कहा कि वह भरपूर समर्पण और निष्ठा के साथ काम करें। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान, पौधारोपण, तम्बाकू निरोधी / मादक पदार्थ की रोकथाम के लिए अभियान, यातायात, जागरूकता अभियान और बाढ़ राहत गतिविधियों में सराहनीय काम करने के लिए NCC ग्रुप मुख्यालय एर्नाकुलम की सराहना की।

NCC ग्रुप मुख्यालय एर्नाकुलम के कमांडर कोमोडोर आर.आर.अय्यर, VMM हैं। NCC प्रशिक्षण और सामाजिक सेवा गतिविधियों में मुख्यालय का अहम योगदान रहा है। प्रशिक्षण वर्ष 2019-20 के दौरान एर्नाकुलम और त्रिशुर में स्थित ग्रुप मुख्यालयों की विभिन्न NCC इकाईयों को अखिल भारतीय प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करने को सघन प्रशिक्षण दिया गया था। एर्नाकुलम ग्रुप मुख्यालय ने 6 वर्षों के अंतराल के बाद IGC – RDC (गणतंत्र दिवस शिविर के लिए अंतर-समूह चैम्पियनशिप) बैनर प्रतिस्पर्धा में भी विजय हासिल की थी।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow