Friday, March 13, 2026

JDU में वापसी से बढ़ रहा उपेन्द्र कुशवाहा का क्रेज, चांदी के सिक्कों से तौल रही जनता

-Advertise with US-

नालंदाः उपेन्द्र कुशवाहा नेता तो पहले से ही बड़े हैं, लेकिन JDU में आने के बाद जनता के बीच उनका कद पहले से ज्यादा बढ़ गया है। रालोसपा में रहते सांसद और सीएम के तौर पर नकार चुकी जनता अब उन्हे सोने-चांदी से तौल रही है। मामला जिला मुख्यालय बिहारशरिफ का है, जहां की आवाम ने उपेन्द्र कुशवाहा को सोने का मुकुट पहना कर चांदी के सिक्कों से तौल दिया है।

अनोखे स्वागत से गदगद हुए कुशवाहा

दरअसल, बिहार यात्रा पर निकले जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा रविवार को दो दिवसीय दौरे पर नालंदा पहुंचे हैं। यहां कई क्षेत्रों का दौरा करने के बाद जब वे बिहारशरिफ के आशानगर में पहंचे, तो JDU कार्यकर्ताओं ने उनका अनोखे अंदाज में स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कुशवाहा को सोने का मुकुट पहनाकर चांदी के सिक्कों से तौल दिया। इधर सर पर सोने का मुकुट और चांदी से तौले जाने के बाद उपेन्द्र कुशवाहा गदगद हो गए और कहा कि यह मान-सम्मान उन्हें हमेशा याद रहेगा।

नीतीश से मतभेद के कारण RJD को बढ़त

उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि जनता दल (यू) को बिहार का ही नही देश का नंबर वन पार्टी बनाना है। उन्हों ने कहा कि कुछ समय के लिए भाई-भाई में झगड़ा हो गया, जिसके कारण विपक्षी को आगे बढ़ने का मौका मिल गया। उन्हों ने इशारों ही इशारों में पिछले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को मिली बढ़त पर कहा कि देहात में कहावत है कि घर फूटे और गवार लूटे, वही कहावत जनता JDU के साथ चरितार्थ हुआ। उनके और नीतीश कुमार के मतभेद के कारण राष्ट्रीय जनता दल को विधानसभा चुनाव में बढ़त हासिल हुआ।

बिहार यात्रा पर हैं उपेन्द्र कुशवाहा

आपको बता दें, JDU में वापसी के उपेन्द्र कुशवाहा लगातार बिहार यात्रा पर हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान वे कई जिलों का दौरा कर चुके हैं। इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं व आम जनता से सिधे मुखातिब हो रहे हैं और पार्टी की नीतियों से अवगत कराने के साथ ही उन कमियों का भी अवलोकन कर रहे हैं, जिसकी वजह से JDU बिहार में दूसरे नंबर पर आई है।

- Advertisement -

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेय
आप एक युवा पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं को बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इनकी कई ख़बरों ने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow