Monday, May 4, 2026

कोरोना काल में कोर्ट का सुझावः सिगरेट और बीड़ी की बिक्री पर लगे अस्थायी प्रतिबंध

-Advertise with US-

मुंबईः देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार बेहद तेज और खतरनाक है।  एक वेबसाईआंकड़ों के मुताबिक देश में कुल 25,56,530 ऐक्टिव केसेस हैं जिनमें अकेले महाराष्ट्र में 6,91,851 हैं जो सर्वाधिक है। बेहद तेजी से बढ़ रहे आंकड़ों के बीच, बॉम्बे हाईकोर्ट ने महामारी के दौरान एक अहम सुझाव दिया है। कोर्ट ने सिगरेट और बीड़ी की बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया है।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को केंद्र और राज्य सरकार से कोविड 19 रोगियों के आंकड़ों पर जवाब मांगा, जो धूम्रपान के आदी थे। अदालत ने कहा कि सरकारों को इस तरह के प्रतिबंध लगाने पर विचार करना चाहिए क्योंकि कोरोना वायरस फेफड़ों को प्रभावित करता है, ऐसे में धूम्रपान करने वालों की जान को अधिक खतरा है।

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेयhttp://www.newsstump.com
अभय पाण्डेय एक युवा और प्रतिभाशाली पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं में बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUST) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी। अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग और जमीनी पकड़ के दम पर उनकी कई खबरें राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow