Thursday, February 19, 2026

कोरोना वायरस कोविड-19 के खिलाफ लंबी लड़ाई के लिए दक्षिणी नौसेना कमान तैयार

-Advertise with US-

नई दिल्लीः देश में जारी लॉकडाउन को देखते हुए दक्षिणी नौसेना कमान (SNC) ने कोरोना का मुकाबला करने के लिए दो स्तरीय रणनीति के उद्देश्य से कुछ कदम उठाने की घोषणा की है। SNC ने यह घोषणा राज्य सरकार और नौसेना मुख्यालयों के साथ परामर्श के बाद की है।  इसमें कोरोना के खिलाफ लड़ाई में नागरिकों को तैयार करना और सहयोग देना शामिल है। साथ ही संक्रमण से बचाने के अपने कर्मचारियों के एकांतवास और सभी जिम्मेदारियों के लिए उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी नौसेना का जोर है।

PIB द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोच्चि में गैर चिकित्सा कर्मचारियों की भागीदारी के साथ बनी युद्ध क्षेत्र नर्सिंग सहायकों (BFNA) की 10 टीमों का गठन कर दिया गया है, जो परिस्थितियों के आधार पर चिकित्सा कर्मचारियों की मदद करेंगी। ऐसी BFNA टीमों को SNC के अधीन आने वाले अन्य सभी स्टेशनों पर तैयार किया जा रहा है। भारतीय नौसेना ने छुट्टी पर गए या अस्थायी ड्यूटी पर लगे अपने कर्मचारियों के लिए ‘जहां भी हो रुके रहो, कोई यात्रा नहीं’ की नीति को लागू कर दिया है।

दक्षिणी नौसेना कमान मुख्यालयों ने भारत सरकार के निर्देश पर दुनिया के दूसरे हिस्सों से हवाई जहाज के माध्यम से वापस लाए जा रहे 200 भारतीयों के लिए कोच्चि की एक अपनी प्रशिक्षण इकाई को कोरोना देखभाल केंद्र (CCC) के रूप में पहले ही तैयार कर दिया है। इसके अलावा किसी भी वजह से प्रभावित होने वाले सेवा कर्मचारियों के वास्ते 200 सेवा कर्मचारियों और परिवारों के लिए एक अन्य CCC  सुविधा तैयार कर दी गई है।

इसके अलावा पूर्व में मिले दिशा-निर्देशों के तहत 14 दिन तक के एकांतवास के लिए खाद्य, शौचालय, चिकित्सा कचरा प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं से युक्त दो सुविधाएं तैयार कर दी गई हैं। CCC का प्रशासनिक कामकाज अधिकारियों और कर्मचारियों का एक समर्पित समूह देखेगा और भारतीय नौसेना के चिकित्सकों और नर्सिंग कर्मचारियों का एक अलग चिकित्सा देखभाल केंद्र मरीजों के चिकित्सीय पहलुओं को देखेगा। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा तय चिकित्सा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है। सार्वजनिक क्षेत्रों की स्वच्छता और कर्मचारियों व उनके परिवारों की शिक्षा के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेय
आप एक युवा पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं को बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इनकी कई ख़बरों ने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow