Wednesday, March 11, 2026

सिवान में युपी पुलिस के रिटायर दारोगा ने गोली मारकर की आत्महत्या

-Advertise with US-

सिवान: अभी-अभी शहर के अयोध्या पुरी इलाके से एक रिटायर दारोगा की खुदखुशी करने का मामला सामने आ रहा है। मिल रही सूचना के मुताबिक युपी पुलिस से रिटायर दारोगा जगनाथ सिंह ने अपने घर में रखी बंदूक से खुद को गोली मार ली है। गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक परिवार में काफी दिनों से जमीन विवाद चल रहा था। इसे लेकर जगनाथ सिंह काफी परेशान चल रहे थे और आज अचानक उन्होंने बंदूक से खुद को गोली मार ली।

हालांकि ख़बर लिखे जाने तक पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुँच पाई थी। लिहाजा ये हत्या है या आत्महत्या और इसके पीछे की मुल वजह क्या है ये कह पाना अभी मुश्किल है, लेकिन अभी जो जानकारी मिल रही वो फिलहाल इसे आत्महत्या का रुप दे रही है।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow