Thursday, March 19, 2026

बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु ने बढ़ाया भारत का मान, टोक्यो ओलंपिक में जीता कांस्य पदक

-Advertise with US-

नई दिल्लीः भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु ने आज टोक्यो ओलंपिक में महिला एकल मैच में कांस्य पदक जीता। पी वी सिंधु ने कांस्य पदक मैच में चीन की ही बिंग जियाओ को 21-13 और 21-15 से हराया और इस जीत के साथ सिंधु दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। सिंधु ने रियो 2016 में रजत पदक जीता था। पहलवान सुशील कुमार दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले और एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और देश के कोने-कोने से लोगों ने पी वी सिंधु को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने सिंधु की जीत पर उन्हें बधाई दी। राष्ट्रपति कोविन्द ने ट्वीट किया, ”पी वी सिंधु दो ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं हैं। उन्होंने निरंतरता, समर्पण और उत्कृष्टता का एक नया पैमाना स्थापित किया है। भारत को गौरवान्वित करने के लिए उन्हें मेरी ओर से हार्दिक बधाई।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंधु को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी। नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया, “पी वी सिंधु के उत्कृष्ट प्रदर्शन से हम सभी गर्वित हैं। टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई। वे भारत की गौरव हैं और हमारे सबसे उत्कृष्ट ओलंपिक खिलाड़ियों में से एक हैं।”

पी वी सिंधु को बधाई देते हुए खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ट्वीट किया, “पी वी सिंधु की ज़बरदस्त जीत!!! आपने इस गेम पर पूरा दबदबा बनाए रखा और इतिहास रच दिया #Tokyo2020! दो बार की ओलंपिक पदक विजेता! भारत को आप पर बहुत गर्व है और आपकी वापसी का इंतजार है! आपने कर दिखाया!”

- Advertisement -

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow