Wednesday, September 16, 2026

गुजरात कैडर की IAS एस अपर्णा ने संभाला नए केंद्रीय औषधि सचिव का पदभार

-Advertise with US-

नई दिल्लीः एस अपर्णा ने भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय के अधीन औषधि विभाग में सचिव के रूप में पद भार संभाल लिया है। अपर्णा गुजरात कैडर की 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने डॉ पीडी वाघेला के 30 सितंबर 2020 को सेवा निवृत्त होने के उपरांत यह पद संभाला है।

अपर्णा विश्व बैंक में 2017 में कार्यकारी निदेशक के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं। इस पद पर उन्होंने भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया था। वर्ष 2019 में जब वह वॉशिंग्टन डीसी में विश्व बैंक में कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत थीं तब उन्हें अपर मुख्य सचिव के रूप में दर्शनार्थ पदोन्नति दी गई थी।

उन्होंने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएँ दीं। वर्ष 1963 में जन्मीं एस अपर्णा ने वित्त से लेकर योजना, शहरी एवं आवास विकास, वस्त्र इत्यादि समेत केंद्र तथा विभिन्न राज्य सरकारों के कई विभागों में अपनी सेवाएँ दी हैं।

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेयhttps://www.newsstump.com
अभय पाण्डेय एक युवा और प्रतिभाशाली पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं में बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUST) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी। अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग और जमीनी पकड़ के दम पर उनकी कई खबरें राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow