Sunday, February 22, 2026

विधानसभा चुनाव : राजद को मिलेंगी अधिक सीटें, राजग में खींचतान

-Advertise with US-

पटना। सियासी हलके में दावे के साथ कहा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में सीट शेयरिंग का मामला सुलझ गया है। आधिकारिक घोषणा शनिवार को की जा सकती है। हो सकता है कि कि अभी तय सीटों में एक—दो आगे—पीछे भी हो जाये। इसमें राजद के हिस्से में 137 सीटें आई हैं।

कांग्रेस को 68 के आसपास सीटें मिलेंगी

सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस के पल्ले 68 सीटें मिली हैं। इसके अलावा भाकपा—वीआईपी—माकपा को 5—5 सीटें और माले को 19 सीटें मिल रही हैं। औपचारिक घोषणा तक कुछ कमी—बेसी संभव है। मालूम हो कि पहले चरण की 71 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 8 अक्टूबर तक चलेगी। वाल्मीकिनगर लोकसभा उपचुनाव को लेकर भी अंतिम दौर की बातचीत प्रक्रिया में है।

एनडीए में अब तक सहमति नहीं

- Advertisement -

एनडीए का जो हाल है, उसमें अब तक सीटों पर सहमति नहीं बनी है। लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान के साथ भाजपा की बातचीत भी सफल नहीं हुई है। इसका प्रमाण इस बात से भी मिलता है कि शनिवार को पार्टी की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। इसमें सभी 143 प्रत्याशियों पर चर्चा होगी। दूसरा प्रमाण यह कि पार्टी ने कहा कि बिहार फ़र्स्ट बिहारी फ़र्स्ट विज़न डॉक्युमेंट को अगली सरकार लागू करेगी। पार्टी ने आरोप लगाया कि इस पांच साल में सात निश्चय के सभी कार्य अधूरे रह गए और खूब लूटखसोट हुई। उधर भाजपा के साथ जदयू में भी सीटों पर सहमति नहीं बन सकी है। जिच लगभग दो दर्जन सीटों को लेकर है।

- Advertisement -
अजय वर्मा
अजय वर्मा
समाचार संपादक

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow