पुष्कर: अरुवा फाउंडेशन और BRICS स्टूडेंट काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में 3 और 4 मार्च को पुष्कर स्थित कैटल इन रिसॉर्ट में ‘रंगरेव 2026’ (Rangrave 2026) नामक सांस्कृतिक होली उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोनों संस्थाओं के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।
औपचारिक उद्घाटन व होलिका दहन
Rangrave 2026 के संयोजक गुरबिंदर कौर ने बताया कि 3 मार्च को गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में समारोह का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। शाम को पारंपरिक होलिका दहन का आयोजन होगा। इस आयोजन में पंजीकृत प्रतिभागियों के साथ विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएं और आम नागरिक भी भाग लेंगे।
रंगोत्सव के साथ समापन
4 मार्च को पारंपरिक भारतीय रंगोत्सव के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। आयोजन के दौरान ‘फैब यंगिस्तान’ ब्रांड के अंतर्गत नई परिधान श्रृंखला का शुभारंभ भी किया जाएगा।
युवाओं को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच
संयोजक के अनुसार, इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य BRICS सदस्य देशों के युवाओं को भारतीय संस्कृति से परिचित कराना तथा उन्हें आपसी संवाद और सहयोग के लिए एक मंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि वर्षभर इस प्रकार के सांस्कृतिक सम्मेलन और गतिविधियाँ आयोजित की जाती रहेंगी।
प्रायोजन और सहयोग
Rangrave 2026 को गोपाल्स 56 और डिजिटल मित्र द्वारा प्रायोजित किया गया है, जबकि यंगिस्तान डिजिटल पार्टनर के रूप में सहयोग कर रहा है। आयोजन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अरुवा फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट www.aruvafoundation.org पर संपर्क कर सकते है।
