Tuesday, March 17, 2026

राज्यसभा चुनाव: राजनीति नहीं, राज्यनीति है NDA की जीत का राज – राजेश भट्ट

-Advertise with US-

पटनाः बिहार में राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद NDA खेमे में खुशी की लहर है। गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच जश्न और बधाइयों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश कुमार भट्ट (Rajesh Kumar Bhatt) ने इस जीत को लेकर महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया दी है।

जनता का भरोसा NDA पर कायम

राजेश कुमार भट्ट ने कहा कि लोकसभा, विधानसभा और राज्यसभा-हर चुनाव में NDA की लगातार प्रचंड जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता का इस गठबंधन पर गहरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि जनता अच्छी तरह समझती है कि NDA केवल राजनीति नहीं, बल्कि राज्यनीति में विश्वास रखता है।

साझा विचारधारा पर टिका है गठबंधन

राज्यसभा चुनाव में विजयी हुए सभी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए राजेश भट्ट ने कहा कि NDA को पहले से ही पांचों सीटों पर जीत का पूरा भरोसा था। उनके अनुसार NDA का गठबंधन मौकापरस्ती पर नहीं, बल्कि साझा विचारधारा और राष्ट्रीय हित के सिद्धांतों पर आधारित है।

एकजुटता से मिला जीत का परिणाम

LJP (R) प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रहित में मजबूत और स्थिर सरकार के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए गठबंधन के सभी दलों ने एकजुटता के साथ मतदान किया, जिसका परिणाम आज स्पष्ट रूप से सामने है।

- Advertisement -

डबल इंजन सरकार के काम पर मुहर

RajeSh Bhatt ने आगे कहा कि राज्यसभा चुनाव में NDA ने अपने संख्याबल, बेहतर रणनीति और गठबंधन की एकजुटता के दम पर पांचों सीटों पर जीत सुनिश्चित की है। उनके अनुसार यह परिणाम बिहार में डबल इंजन की सरकार के कामकाज, विकास की दिशा और गठबंधन की मजबूती पर जनता की मुहर है।

बिहार से राज्यसभा में 16 सदस्य

आपको बता दें कि बिहार से राज्यसभा में कुल 16 सदस्य जाते हैं। इनमें से इस बार पाँच सांसदों का कार्यकाल पूरा हो चुका था, जिनकी जगह नए प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया। इन पांच सीटों के लिए कुल छह उम्मीदवार मैदान में थे।

- Advertisement -

NDA ने उतारे पांच उम्मीदवार

सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और रामनाथ ठाकुर को जनता दल (यूनाइटेड) से उम्मीदवार बनाया गया। वहीं नितिन नवीन और शिवेश राम को भारतीय जनता पार्टी की ओर से मैदान में उतारा गया। इसके अलावा सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को भी NDA ने अपना उम्मीदवार बनाया था।

महागठबंधन की ओर से एक उम्मीदवार

विपक्षी गठबंधन महागठबंधन (INDIA ब्लॉक) की ओर से राष्ट्रीय जनता दल के अमरेंद्र धारी सिंह को उम्मीदवार बनाया गया। हालांकि विधानसभा में संख्या बल कम होने के कारण महागठबंधन के लिए यह मुकाबला पहले से ही चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था।

पांचों सीटों पर NDA की जीत

चुनाव परिणाम आने पर NDA के सभी पांचों उम्मीदवार विजयी रहे। नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, नितिन नवीन, शिवेश राम और उपेंद्र कुशवाहा को बिहार से राज्यसभा के लिए चुना गया।

पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला

इन पाँच सीटों में से पाँचवीं सीट पर सबसे रोचक मुकाबला देखने को मिला, जहां भाजपा के शिवेश राम और महागठबंधन के उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह के बीच कड़ी टक्कर हुई। हालांकि अंततः यह सीट भी NDA के खाते में चली गई।

Read also: Rajya Sabha Election Result: बिहार की पाँचों सीट पर NDA की जीत, महागठबंधन को झटका

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेय
आप एक युवा पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं को बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इनकी कई ख़बरों ने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow