Thursday, March 12, 2026

दोनों सीट से प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया को मिली करारी हार

-Advertise with US-

पटना: जाति—धर्म से परे राजनीति करने उतरी पुष्पम प्रिया और उनकी पार्टी को बिहार ने तवज्जो नहीं दी। वे खुद दो जगहों से खड़ी थीं लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने भाजपा पर उनके वोट लूट लेने का आरोप लगाया है।

दोंनों सीट पर जमानत जब्त

इस बार के चुनाव में सबकी निगाहें द प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी के ऊपर भी थीं, जो नोटा से भी हाट गई हैं। पुष्पम ने हार के बाद ईवीएम मशीन पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने ईवीएम में धांधली का आरोप लगाया है। बिस्फी में उन्हें मात्र 1195 वोट मिले हैं।

बांकीपुर में भी ज्यादा वोट नहीं

पुष्पम पटना जिले के बांकीपुर सीट से भी चुनाव लड़ रही थीं। इस सीट पर इन्हें मात्र 2640 वोट मिले हैं जो बिस्फी सीट से ज्यादा है लेकिन जमानत बचाने के लिए यह नाकाफी है। दोनों सीट पर चुनाव हारने के बाद पुष्पम ने हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ा है। पुष्पम ने ट्वीट कर लिखा कि ‘बिहार में ईवीएम हैक कर लिया गया। जहां कार्यकर्ताओं ने मेरे सामने अंदर जाकर वोट डाला, उन बूथों पर मुझे 0 वोट है। हमारी पार्टी धांधली से निपटने के लिए तैयार नहीं थी और सत्ताधारी दल ने हमारे वोट खींच लिए। चोरी किये, ठीक है! उन मशीनों को छोड़ देते जो हमारे बूथों पे थे, वो भी 0 कर दिये।’

- Advertisement -
अजय वर्मा
अजय वर्मा
समाचार संपादक

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow