Tuesday, May 5, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन कारोबारी को गोलियों से भुना, वारदात CCTV में कैद

-Advertise with US-

मुजफ्फरपुरः जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में बाईक सवार अपराधियों ने एक शख्स को गोलियों से भुन दिया। घटना थाना क्षेत्र के पुराना जीरो माइल और विजय छपरा के बीच एनएच पर हुई। मृतक की पहचान जमीन कारोबारी नवल किशोर सिंह के रूप में की गई है। सरेराह हुई हत्या की यह वाररदात CCTV में कैद हो गई है, जिसमें देख जा सकता है कि किस तरह से बाइक सवार अपराधियों ने नवल किशोर को ओवरटेक किया और उन पर गोलियां बरसा दीं। एक पिस्टल खाली होने के बाद दूसरी पिस्टल की गोलियां भी उन पर दाग दी।

बता दें नवल किशोर के भाई शिवहर के श्यामपुर भट्ठा के पूर्व मुखिया थे, जिनकी हत्या पहले ही गोली मारकर हत्या हो चुकी है। नवल अहियापुर के सहबाजपुर में घर बनाकर परिवार के साथ रहते थे और वहीं पर जमीन का कोरोबार कर रहे थे।

बुधवार की तड़के सुबह शिवहर स्थित गांव जाने के लिए अकेले बाइक से निकले थे। जैसे ही पुराना जीरो माइल विजय छपरा के बीच पहुंचे बाइक सवार दो अपराधियों उन्हें ललकारने लगे और ओवरटेक करने लगे। बाइक पर पीछे बैठा बदमाश उतरा और पिस्टल से उन पर गोलियां बरसाने लगा। नवल बचने की कोशिश करने लगे लेकिन गोलियां लगने के कारण उठ भी नहीं सके। पूरी पिस्टल खाली करने के बाद बदमाश अपने दूसरे साथी के पास पहुंचा। उससे एक और पिस्टल ली और दोबारा आकर नवल किशोर पर गोलियां बरसाने लगा।

बेहद दुस्साहसिक अंदाज में बदमाशों ने झुक-झुककर सीधे नवल के सीने में गोलियां मारीं। पूरी पिस्टल खाली करने के बाद अपने साथी के साथ फरार हो गया। वारदात के दौरान आसपास से लोग वाहनों से गुजरते रहे लेकिन किसी ने वहां रुकने की जहमत नहीं उठाई। पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि नवल को कितनी गोलियां लगी हैं। सीसीटीवी से लग रहा है कि उन्हें एक दर्जन गोलियां मारी गई हैं।

- Advertisement -

घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने नवल के शव को SKMCH भेज दिया है। मामले की तफ्तीश में नगर डीएसपी रामनरेश पासवान व डीआईयू की टीम जुट गई है। पुलिस गैंगवार में हत्या करने की आशंका जता रही है। हालांकि पुलिस का यह भी कहना है कि परिजन के बयान के बाद ही हत्या की वजह का खुलासा हो सकेगा।

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेयhttp://www.newsstump.com
अभय पाण्डेय एक युवा और प्रतिभाशाली पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं में बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUST) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी। अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग और जमीनी पकड़ के दम पर उनकी कई खबरें राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow