Tuesday, February 24, 2026

विकास दुबे मामले की हो सीबीआई जांच- प्रियंका गांधी

-Advertise with US-

नई दिल्ली: कुख्यात अपराधी विकास दुबे की उज्जैन में गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने योगी सरकार पर दांव चला है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की।

प्रियंका ने कहा कि अपराधी और ऊंचे ओहदों पर बैठे लोगों के बीच सांठगांठ की बात उजागर हो चुकी है। ऐसे में सीबीआई द्वारा जांच बेहद जरूरी है।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, “कानपुर में जघन्य हत्याओं के बाद उत्तर प्रदेश सरकार को जितनी तत्परता दिखानी चाहिए, नहीं दिखाई। इससे साबित होता है कि सरकार पूरी तरह विफल है।”

उन्होंने कहा, “अलर्ट के बावजूद वह उज्जैन पहुंच गया। यह सुरक्षा तंत्र की शिथिलता को दर्शाता है और यह भी कि अनदेखी की गई।”

- Advertisement -

प्रियंका ने आगे लिखा, “तीन महीने पुराने पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कुख्यात अपराधियों की सूची में विकास का नाम न होने से पता चलता है कि उसका संपर्क दूर तक था।”

पुलिस के मुताबिक, विकास दुबे सुबह लगभग 8 बजे उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचा और उसके बाद उसने वहां के सुरक्षाकर्मियों को अपनी पहचान के बारे में सूचना दी और पुलिस को सूचित करने को कहा।

- Advertisement -

कानपुर में घात लगाकर 8 पुलिस जवानों की हत्या के बाद दुबे लगभग एक हफ्ते से एक राज्य से दूसरे राज्य घूम रहा था। पुलिस उसे हरियाणा, दिल्ली और भारत-नेपाल सीमा तक पर तलाश रही थी।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow