Friday, March 20, 2026

पुरे देश में तीन मई तक लॉकडाउन, प्रधानमंत्री मोदी ने की घोषणा

-Advertise with US-

नई दिल्लीः लॉकडाउन को लेकर तमाम अटकलों पर विराम लग चुका है। प्रधानमंत्री मोद ने पुरे देश में अगले 3 मई तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। इससे पहले कोरोना संकट को देखते हुए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया था, जिसका आज आखिरी दिन है। अवधी विस्तार का घोषणा किए जाने के बाद अब अगले 19 दिनों तक फिर से पुरे देश में निर्वाध लॉकडाउन जारी रहेगा।

इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि 3 मई तक हम सभी देशवासियों को लॉकडाउन में ही रहना होगा। इस दौरान हमें अनुशासन का उसी तरह पालन करना है, जैसे हम करते आ रहे हैं।

उन्हों ने सभी देशवासियों से अनुरोध करते हुए कहा कि सभी से ये प्रार्थना है कि अब कोरोना को हमें किसी भी कीमत पर नए क्षेत्रों में फैलने नहीं देना है। स्थानीय स्तर पर अब एक भी मरीज बढ़ता है तो ये हमारे लिए चिंता का विषय होना चाहिए।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow