Monday, March 23, 2026

शाम को स्वीकार सुबह इंकार, पवन सिंह नहीं लड़ेगे आसनसोल सीट से चुनाव

-Advertise with US-

कोलकाताः लोकसभा चुनाव-2024 के लिए बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पश्चिम बंगाल में BJP ने 20 लोगों की सूची जारी की है, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा आसनसोल सीट की है। यहां से भाजपा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार अभिनेता पवन सिंह को मैदान में उतारने का ऐलान किया था, लेकिन अब पवन सिंह ने वहां से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इस बात की जानकारी खुद पवन सिंह ने ट्वीट कर के दी है

आसनसोल में पवन सिंह का मुकाबला बिहारी बाबू यानी बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा से होनी थी। सिन्हा आसनसोल से TMC के सांसद हैं, जो 3 लाख वोट से जिते थे। शत्रुघ्न सिन्हा भी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, लेकिन उनकी छवि बंगाल की आवाम में काफी अच्छी है, जबकि पवन सिंह बंगाली महिलाओं पर गाए अपने गानों की वजह से अक्सर विवादों में रहे हैं।

हाल के दिन में भी पवन सिंह ने बंगाली महिलाओं पर एक गाना गाया था, जिसे लेकर अब वे विपक्ष के निशाने पर थे। उनके टिकट की घोषणा के बाद विपक्ष ने भाजपा की नियत पर ही सवाल खड़े करने शुरू कर दिए थे।

पवन के इस गाने पर हुआ विवाद

दरअसल पवन सिंह के एक गाने के बोल हैं…बंगाल वाली माल…। इसी पर विवाद हुआ। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘भाजपा ने आसनसोल लोकसभा सीट पर जिस उम्मीदवार को उतारा है, उसके द्वारा बनाए गए कंटेंट को देखकर मेरा सिर शर्म से झुक गया। लोकतंत्र का अंत नजदीक ही है।’

- Advertisement -

टीएमसी ने भी भाजपा पर निशाना साधा और पार्टी के नेता साकेत गोखले ने पवन सिंह को आसनसोल से उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा पर तंज कसा। साकेत गोखले ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पवन सिंह महिलाओं को लेकर अश्लील वीडियो बनाते हैं। TMC ने महिला सम्मान को मुद्दा बनाने की कोशिश की। ऐसे में माना जा रहा है कि पवन सिंह का आसनसोल से चुनाव न लड़ने की वजह भी यही विवाद हो सकता है!

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow