Sunday, April 26, 2026

बिहार सरकार का फैसला- 30 जून तक किसी भी स्वास्थ्यकर्मी को नहीं मिलेगी छुट्टी

-Advertise with US-

पटनाः बिहार के स्वास्थ्य कर्मियों को अभी 1 महिने तक राहत नहीं मिलने वाली। बिहार सरकार ने सभी स्वास्थयकर्मियों की छुट्टी पर 30 तारिख तक के लिए पूरी तरह से रोक लगा दी है। सरकार की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक अगले 1 महिने तक विभाग के निदेशक प्रमुख से लेकर डॉक्टर, ANM, पैरामेडिकल स्टाफ सहित सभी अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी रद्द रहेगी।

स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी को स्थगित करने का यह फैसला बिहार सरकार ने कोरोना महामारी पर नियंत्रण के उद्देश्य से लिया है। इससे पहले सरकार ने सभी चिकित्सा पदाधिकारी से लेकर निदेशक प्रमुख , प्राचार्य-अधीक्षक चिकित्सा महाविद्यालय लेकर जूनियर रेजिडेंट तक एवं निदेशक चिकित्सा संस्थान तथा राज्य के संविदा नियोजित सहित सभी चतुर्थवर्गीय कर्मी का सभी प्रकार के अवकाश 31 मई 2020 तक रद्द कर दिया था। लेकिन प्रदेश में कोरोना की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सरकार को इसे  फिर से 30 जून तक विस्तारित करना पड़ा है।

स्वास्थ्य विभाग के आदेश में कहा गया है कि कोरोना वायरस से उत्पन्न संक्रमण की रोकथाम एवं इसके निरोधात्मक उपाय हेतु विशेष चौकसी एवं अनुश्रवण की आवश्यकता है। इसे देखते हुए राज्य के सभी चिकित्सा पदाधिकारी से लेकर निदेशक प्रमुख तक, प्राचार्य-अधीक्षक चिकित्सा महाविद्यालय लेकर जूनियर रेजिडेंट तक एवं निदेशक चिकित्सा संस्थान तथा राज्य के संविदा नियोजित सहित सभी चतुर्थवर्गीय कर्मी का सभी प्रकार के अवकाश 31 मई 2020 तक रद्द किया गया था। महामारी पर नियंत्रण के उद्देश्य से उस आदेश को 30 जून तक विस्तारित किया जाता है। हालांकि अध्ययन अवकाश एवं मातृत्व अवकाश पहले की तरह ही मान्य होंगे।

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेयhttp://www.newsstump.com
अभय पाण्डेय एक युवा और प्रतिभाशाली पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं में बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUST) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी। अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग और जमीनी पकड़ के दम पर उनकी कई खबरें राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow