Wednesday, March 4, 2026

गडकरी ने किया आंध्र प्रदेश में ₹3000 करोड़ की लागत वाली 8 NH परियोजनाओं का शिलान्यास

-Advertise with US-

नई दिल्लीः केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम में 3000 करोड़ रुपये की लागत वाली आठ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के विकास से यातायात सुगमता और राज्य में आर्थिक विकास के साथ बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की उम्मीद है।

इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा हो जाने के बाद ये राष्ट्रीय राजमार्ग काकीनाडा एसईजेड*, एसईजेड पोर्ट, फिशिंग हार्बर और काकीनाडा एंकोरेज पोर्ट को ग्रीन फील्ड रोड कनेक्टिविटी प्रदान करेंगे। इससे काकीनाडा पोर्ट से चावल, समुद्री खाद्य पदार्थों, खली, लौह -अयस्क, जैव-ईंधन, ग्रेनाइट आदि का निर्यात सुगम हो सकेगा।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं में कैकरम, मोरमपुडी, अंदरराजवरम, तेताली और जोंनाडा में पांच फ्लाईओवर का निर्माण शामिल है। निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद, ये  फ्लाईओवर नामवरम, सैटेलाइट सिटी, मंडपेटा, रामचंद्रपुरम, काकीनाडा, अंदरराजवरम, निदादावोलु, तनुकु टाउन और कैकरम जैसे स्थानों के लिए परेशानी मुक्त एवं सुरक्षित यातायात प्रदान करेंगे।

गडकरी ने कहा कि सड़क मार्गों पर दुर्घटनाबहुल बिन्दुओं (Blackspot) को ठीक करने के लिए विशेष सुरक्षा सुविधाएं सुनिश्चित की जायेंगी। उन्होंने कहा कि अन्य तीन परियोजनाएं, जिनमें वकालापुडी-उप्पाडा-अन्नावरम और समरलाकोटा-अचमपेटा जंक्शन को चार-लेन वाला बनाना और रामपचोडावरम से कोय्युरु तक पक्के फुटपाथों के साथ दो-लेन का निर्माण शामिल है, समरलाकोटा, अन्नावरम बिक्कावोलु, रियाली और पिथापुरम जैसे धार्मिक स्थलों को सड़क मार्ग से जोड़ेंगी।

- Advertisement -

Read also: REC बनी महारत्न CPSE क्लब में शामिल होने वाली 12वीं कंपनी

उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं अराकू और लंबासिंघी जैसे जनजातीय इलाकों और अरक्कू घाटी एवं गुफाओं जैसे आंध्र प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को भी सड़क मार्ग से जोड़ेंगी। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं काकीनाडा और अल्लूरी सीताराम जिलों के होकर राज्य के भीतर सुरक्षित, बेहतर और तेज कनेक्टिविटी भी प्रदान करेंगी।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow