Friday, April 24, 2026

Mercedes-Benz की मेड इन इंडिया Electric car लॉन्च, कीमत ₹1.55 करोड़

-Advertise with US-

पुणेः केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारत में निर्मित पहली Mercedes-Benz Luxury Electric Car (580 4Matic) को लॉन्च की। शुक्रवार को महाराष्ट्र के पुणे स्थित मर्सिडीज कंपनी के चाकन प्लांट में लंचिंग के मौके पर गडकरी ने कहा कि ऑटोमोबाइल उद्योग को और अधिक ई-वाहन बनाने के काम में लगाया जा रहा है, साथ ही वैकल्पिक ईंधन के आधार पर ऑटोमोबाइल उद्योग में बदलाव लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Mercedes-Benz Luxury Electric Car (580 4Matic) के लंचिंग पर गडकरी ने कहा कि सरकार के पास एक ऐसी नीति है जिसमें आयात का विकल्प है और जो किफायती, प्रदूषण मुक्त एवं स्वदेशी है। इस मोके पर केन्द्रीय मंत्री ने पेट्रोल और डीजल की तुलना में पर्यावरण के अनुकूल एवं किफायती विकल्प के रूप में जैव ईंधन के महत्व को भी दोहराया।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे पास सबसे अधिक संख्या में कुशल एवं प्रतिभाशाली युवा इंजीनियर उपलब्ध हैं, जो बेहद सक्षम व बुद्धिमान हैं और अनुसंधान एवं विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल उद्योग जीएसटी के रूप में राज्य और केन्द्र सरकारों को अधिकतम राजस्व का योगदान देता है।

वाहन स्क्रैपिंग नीति के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा कि हमारे पास एक करोड़ दो लाख वाहन स्क्रैपिंग के लिए तैयार हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 40 स्क्रैपिंग इकाइयां ही उपलब्ध हैं। केन्द्रीय मंत्री ने देश के प्रत्येक जिले में चार स्क्रैपिंग इकाई खोलने का प्रस्ताव रखा ताकि 2000 इकाइयां खोली जा सकें।

- Advertisement -

गडकरी ने पुणे और पिंपरी नगर निगम क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के एनडीए (चांदनी) चौक से रावत/किवाले खंड का निरीक्षण भी किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य इस खंड में यातायात संबंधी समस्याओं को हल करना था और वाकाड जंक्शन, भुमकर चौक जंक्शन, रावत जंक्शन को बेहतर बनाना था।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow