Tuesday, March 3, 2026

केंद्रीय गृह मंत्रालय का राज्यों को निर्देश, कोरोना योद्धाओं को दी जाए पुलिस सुरक्षा

-Advertise with US-

नई दिल्लीः कोविड-19 से लड़ रहे डाक्टरों एवं मेडिकल स्टाफ के साथ उत्पीड़न की घटनाओं को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अहम निर्देश जारी किया है। मंत्रालय ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अस्पतालों एवं ऐसे स्थानों जहां रोगियों में कोविड-19 पोजिटिव पाया गया है या जहां संदिग्धों को क्वरांटाइन किया गया है वहां तैनात डाक्टरों एवं मेडिकल स्टाफ को आवश्यक पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए।

इसके अलावें मंत्रालय ने रोग का लक्षण का पता लगाने के लिए विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करने वाले डाक्टरों एवं मेडिकल स्टाफ को भी आवश्यक पुलिस सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया है।

बता दें देश में अब तक कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जब कोविड-19 से लड़ रहे डाक्टरों एवं मेडिकल स्टाफ को मरीजों या संदिग्धों द्वारा परेशान किया गया है।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow