Wednesday, March 25, 2026

बिहार प्रशासनिक महकमे में भारी फेरबदल, BDO, CO सहित कई DCLR का तबादला

-Advertise with US-

पटनाः इस वक्त की बड़ी ख़बर राजधानी पटना से सामने आ रही है। प्रशासनिक महकमें में जारी तबादलों के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए बिहार सरकार ने 275 प्रखंडों में नए बीडीओ, 183 अंचलों में नए सीओ और 17 अनुमंडलों में नए भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) को भेजा है। साथ ही जल संसाधन विभाग और पथ निर्माण विभाग में ढाई सौ अधिक इंजीनियरों और विभागीय कर्मियों को इधर से उधर किया गया है। सरकार की ओर से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक, गोपाल कुमार सासाराम सदर, जयचंद्र यादव मुजफ्फरपुर पूर्वी, शिवपूजन पटना सिटी, संजय कुमार मसौढी, अनिल कुमार आर्य बाढ़, कुमार प्रशांत नरकटियागंज, अजय कुमार सिंह सिवान सदर, कलीमुद्दीन मधेपुरा सदर, मनोज कुमार तेघड़ा और प्रेमकांत बक्सर सदर के डीसीएलआर बनाए गए हैं।

डीसीएलआर के तबादले में मो. जफर को रजौली, प्रभात कुमार को बिहारशरीफ, संजय कुमार को राजगीर, स्वप्निल को हाजीपुर सदर, अखिलेश कुमार को सोनपुर, इफ्तेखार अहमद को रोसड़ा और विमल कुमार को शेखपुरा सदर का डीसीएलआर बनाया गया है।

ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक सूबे के 275 प्रखंडों में नए ग्रामीण विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी की तैनाती की गई है। विभाग ने महिला प्रसार पदाधिकारी और प्रसार पदाधिकारी का भी तबादला किया है।

- Advertisement -

बिहार सरकार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इनमें कई ऐसे भी अधिकारी हैं, जो वेटिंग लिस्ट में थे। वैसे पदाधिकारी जिनका पदस्थापन नहीं किया गया है, वे विभाग में अपना योगदान देंगे।

दिए गए लिंक पर क्लीक कर ट्रांसफर की पूरी लिस्ट देंखे

पदस्थापित किए गए ग्रामीण विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारियों की सूची

- Advertisement -

पदस्थापित प्रसार पदाधिकारी / महिला प्रसार पदाधिकारियों की सूची

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेय
आप एक युवा पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं को बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इनकी कई ख़बरों ने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow