Wednesday, February 18, 2026

बिहार में महागठबंध सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, नीतीश के नए कैबिनेट में शामिल हुए ये चेहरे

-Advertise with US-

पटनाः बिहार में नवगठित महागठबंधन की सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया। नए मंत्रिमंडल के लिए मंगलवार को 31 मंत्रियों ने राज्यपाल फागु चौहान के समक्ष पद और गोपनीयता की शपथ ली। महागठबंध की सरकार में JDU कोटे से जहां 11 विधायकों को मंत्री बनाया गया है, वहीं RJD के 16 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। HAM से 1 और कांग्रेस से 2 के साथ 1 निर्दलीय को भी महागठबंध सरकार में मंत्री का पद दिया गया है। इससे पहले 10 अगस्त को मुख्यमंत्री के रुप में नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री के तौर पर तेजस्वी यादव शपथ ग्रहण कर चुके हैं। कैबिनेट में सीपीआई-एमएल, सीपीआई और सीपीएम को जगह नहीं मिल पाई है।

JDU कोटे से बनाए गए मंत्रियों की सूचि

  1. विजय कुमार चौधरी- वित्त , वाणिज्य और संसदीय कार्य
  2. बिजेंद्र यादव- उर्जा, योजना एवं विकास
  3. अशोक चौधरी- भवन निर्माण
  4. शीला मंडल- परिवहन
  5. श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास
  6. संजय झा- जल संसाधन, सूचना एवं जन संपर्क
  7. लेशी सिंह- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
  8. जमा खान- अल्पसंख्यक कल्याण
  9. जयंत राज- लघु जल संसाधन
  10. मदन सहनी- समाज कल्याण
  11. सुनील कुमार- मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन

RJD कोटे से बनाए गए मंत्रियों की सूचि

  1. तेज प्रताप यादव- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
  2. आलोक मेहता- राजस्व एवं भूमि सुधार
  3. सुरेंद्र प्रसाद यादव- सहकारिता
  4. रामानंद यादव- खान एवं भूतत्व
  5. कुमार सर्वजीत- पर्यटन
  6. ललित यादव- लेक स्वास्थ्य अभियंत्रण
  7. समीर कुमार- उद्योग
  8. चंद्रशेखर- शिक्षा
  9. जितेंद्र कुमार राय- कला, संस्कृति एवं युवा विभाग
  10. अनीता देवी- पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण
  11. सुधाकर सिंह- कृषि विभाग
  12. इसराइल मंसूरी- सूचना प्रद्योगिकी
  13. सुरेंद्र राम- श्रम संसाधन
  14. कार्तिकेय सिंह- विधि विभाग
  15. शहनवाज आलम- आपदा प्रबंधन
  16. शमीम अहमद- गन्ना उद्योग

कांग्रेस कोटे से अफाक आलम को पशु एवं सत्स्य संसाधन और  मुरारी गौतम को पंचाती राज विभाग का मंत्री बनाया गया है। हम पार्टी से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन को अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण और निर्दलीय सुमित कुमार सिंह को विज्ञान एवं प्रद्योगिकी विभाग का मंत्री  बनाया गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी एवं निर्वाचन विभाग खुद के पास रखा है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य, पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास के साथ ग्रामीण कार्य विभा की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow