Monday, March 23, 2026

हिंद महासागर में नौसेना की निगरानी बढ़ाई, जापानी नेवी के साथ एक्सरसाइज

-Advertise with US-

नई दिल्ली: गलवान झड़प के बाद चीन पर नज़र रखने के लिए नौसेना ने हिंद महासागर क्षेत्र में निगरानी और तैनाती दोनों ही बढ़ा दी हैं। शनिवार को नौसेना ने जापान की नेवी के साथ मिलकर एक एक्सरसाइज में भी हिस्सा लिया। इसमें भारत के आईएनएस राणा, आईएनएन कुलिश और जापान के जेएस कशीमा और जेएस शिमायुकी ने हिस्सा लिया।

हालात पर नजर रख रहे अफसरों ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि चीन के साथ लद्दाख की गलवान घाटी में चल रही झड़प के मद्देनजर नौसेना ने पिछले कुछ हफ्तों से गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसके अलावा अमेरिका और जापान की नौ सेना के साथ भी भारतीय नौसेना अपना ऑपरेशनल कोऑपरेशन बढ़ा रही है।

इस इलाके में चीन की नौसेना ने कई बार घुसपैठ की

मिलिट्री एक्सपर्ट के मुताबिक, यह समुद्री इलाका संसाधनों से भरा हुआ है और चीन इस इलाके में लगातार अपनी सैन्य क्षमताएं बढ़ाने में लगा हुआ है। भारतीय नौसेना ने अपने अधिकारियों को पूरे इलाके में निगरानी और तेज करने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि यहां पर लगातार चीन की नौसेना घुसपैठ करती है।

यहां भारतीय नौसेना ने अपना ऑपरेशनल डिप्लायमेंट भी बढ़ा दिया है। चीन की हरकतों के मद्देनजर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान, फ्रांस के साथ भारत ने अपना सहयोग बढ़ाने पर फोकस किया है।

- Advertisement -

Read also: प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन, शाम 4 बजे देश को देंगे संदेश

- Advertisement -
दीपक सेन
दीपक सेन
मुख्य संपादक

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow