जानिए भारत के लिए ख़तरा बने पॉपुलर Gaming app PUBG के बारे में…

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देशभर में पॉपुलर मोबाइल Gaming app PUBG पर बैन (Ban on PUBG) लगा दिया गया है। सरकार ने PUBG के अलावा 118 मोबाइल ऐप को सरकार ने बैन किया है। सरकार ने कहा कि इन मोबाइल ऐप से देश की सुरक्षा और संप्रभुता को खतरा है। भारत में पबजी के एक्टिव यूजर्स की संख्या करीब 3.3 करोड़ है। इस गेम को 5 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया है।

क्या है मोबाइल Gaming app PUBG  ?

PUBG भारत समेत कई देशों में सबसे लोकप्रिय मोबाइल गेम्स में से एक है। सिर्फ भारत में इस ऐप के 175 मिलियन डाउनलोड हो चुके हैं। इस गेमिंग ऐप को दक्षिण कोरियाई वीडियो गेम कंपनी ब्लूहोल ने डेवलप किया है। हालांकि, चीनी मल्टीनेशनल कंपनी टेंसेंट की इसमें हिस्सेदारी है।

कुछ राज्यों में अस्थायी तौर पर पहले भी लग चुका है बैन

इससे पहले भी Gaming app PUBG निशाने पर रहा है। कई बच्चों में इसकी लत से उनके माता-पिता परेशान हैं। कुछ राज्यों ने तो इसे अस्थायी तौर पर बैन भी किया था। इसके बाद PUBG ने आश्वस्त किया था कि पैरेंट्स, एजुकेटर्स और सरकारी संगठनों से राय लेकर सुरक्षित इकोसिस्टम बनाएगा।

पहले बैन किए जा चुके हैं 106 ऐप्स

इससे पहले केंद्र अब तक 106 चीनी ऐप्स पर बैन लग चुका है। एक महीना पहले 47 ऐप्स पर बैन लगाया गया था। इससे पहले सरकार ने टिक टॉक, यूसी ब्राउजर, हेलो और शेयर इट जैसे 59 ऐप्स को बैन किया था। सरकार ने कहा कि इन चाइनीज ऐप्स के सर्वर भारत से बाहर मौजूद हैं। इनके जरिए यूजर्स का डेटा चुराया जा रहा था। इनसे देश की सुरक्षा और एकता को भी खतरा था। इसी वजह से इन्हें बैन करने का फैसला लिया गया।

Read also: देश की सुरक्षा के लिए PUBG समेत 118 Mobile App पर भारत में बैन, देखिए- पूरी लिस्ट