Friday, February 20, 2026

भारतीय लड़ाकू विमानों ने चीनी हेलीकॉप्टर को खदेड़ा, सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी

-Advertise with US-

नई दिल्लीः भारत-चीन सीमा पर एक बार फिर से तनाव बढ़ता नज़र आ रहा है। पिछले दिनों लद्दाख एवं उत्तरी सिक्किम में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुए भिड़ंत के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। नतीजतन आज चीन के हेलीकॉप्टर लद्दाख बॉर्डर पर भारतीय सीमा के बहुत करीब आ गए, लेकिन कोशिश नाकाम रही। भारतीय लड़ाकू विमानों ने इन्हें अपनी सीमा से बाहर खदेड़ दिया। चीनी सैन्य हैलिकॉप्टर को उड़ान भरते देख भारतीय सेना सजग हो गई है और किसी भी स्थिति से निपने के लिए इलाके में अपने लड़ाकू विमानों को तैनात कर दिया हैं।

इससे पहले 5 और 6 मई को पूर्वी लद्दाख सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच आमना-सामना हुआ। तब स्थानीय स्तर पर दोनों दोशों के बीच मामला सुलझा लिया गया था। इसके बाद 9 मई को फिर उत्‍तरी सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी।

उत्तरी सिक्किम के नाकू ला सेक्‍टर में LAC पर भारतीय सेना के जवानों और चीनी पीपुल्स लिबरेशन (PLA) के बीच यह भिड़ंत शनिवार को हुई थी। उस वक्त दोनों देशों की सेनाएं नियमित गश्त पर थीं। हालांकि यह मामला स्थानीय स्तर पर ही सुलझा लिया गया था, लेकिन दोनों पक्षों की तरफ से आक्रामक रवैया रहा, जिसके कारण दोनों पक्षों के सैनिक मामूली रूप से घायल हो गए। नाकु ला क्षेत्र पांच हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित है, जो सड़क मार्ग से नहीं जुड़ा है।

इन घटनाओं के से जुड़ी जानकारी के मुताबिक 150 से अधिक चीनी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की थी। दोनो देश के सैनिकों के बीच हाथापाई होने की बात की पुष्टि करते हुए सेना की पूर्वी कमान ने एक बयान में कहा था कि आक्रामक हरकतें हुईं, जिसमें दोनों तरफ के सैनिकों को चोटें आईं। फिलहाल मामले को सुलझा लिया गया है।

- Advertisement -

भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद दोनों देशों के बीच तनाव के बीच आज लद्दाख बॉर्डर पर चीन के हेलीकॉप्टर भारतीय सीमा के बहुत करीब आ गए। चीनी सैन्य हैलिकॉप्टर को उड़ान भरते देख भारत ने भी इस इलाके में अपने लड़ाकू विमान तैनात कर दिए हैं। लद्दाख सीमा पर चीनी हेलीकॉप्टर देखे जाने के तुरंत बाद भारतीय वायुसेना अलर्ट हो गई।

भारतीय लड़ाकू विमानों ने लद्दाख सीमा की ओर उड़ान भरी और चीनी चॉपर्स को वापस लौटना पड़ा। वायुसेना ने इसके बाद वहां गश्त बढ़ा दी है। डोकलाम विवाद के बाद ये पहला मौका है जब दोनों देशों के सेनाओं के बीच इतना तनाव देखा जा रहा है। चीन की किसी भी हरकत का जवाब देने के लिए भारतीय सेनाएं भी सतर्क हैं।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow