Thursday, February 19, 2026

‘Good News’- पिता बनेंगे विराट कोहली, अनुष्का के साथ फोटो शेयर कर दी खुशखबरी

-Advertise with US-

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पिता बनने वाले हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।
विराट कोहली ने यह खबर सुनाकर अपने तमाम फैंस को सरप्राइज दिया है। विराट ने तस्वीर ट्वीट कर बताया कि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं और उनके घर अगले साल जनवरी में नन्हा मेहमान आने वाला है। इसके बाद विराट और अनुष्का को लेकर काफी कुछ सर्च किया जाने लगा।

कुछ लोग विराट की हाइट के बारे में सर्च कर रहे थे तो कुछ ने उनके घर के बारे में खोजना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने विराट और अनुष्का की शादी कब हुई जैसे सवाल गूगल पर लिखकर सर्च का बटन दबाया। कुछ ने उनकी कुल कमाई के बारे में भी सर्च किया।

विराट ने अनुष्का संग तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘तब हम तीन होंगे। आने वाला है जनवरी 2021 में।’

‘विराट कोहली बेबी’, ‘विराट कोहली वाइफ’, ‘विराट कोहली न्यूज’ लिखकर भी लोगों ने सर्च किया। वहीं, कुछ ने अनुष्का शर्मा की उम्र, उनकी शादी, उनके पिता और हाइट के बारे में सर्च किया।

- Advertisement -

अनुष्का और विराट की शादी 11 नवंबर 2017 में हुई थी। इससे पहले दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया। वहीं, अगर हाइट की बात करें तो विराट और अनुष्का की हाइट बराबर है और दोनों 5 फीट 9 इंच के हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट 19 सितंबर से शुरू होने वाली टी20 लीग आईपीएल के लिए यूएई में हैं।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow