Friday, March 20, 2026

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के छोटे भाई की कोरोना से मौत

-Advertise with US-

पटनाः कोरोना की दूसरी लहर ने बिहार के कई नामचीन हस्तियों को निगल लिया। अभी दो दिन पहले प्रदेश के मुख्य सचीव अरूण कुमार की मौत कोरोना से हो गई थी और आज बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के भाई अशोक कुमार मोदी की मौत कोरोना से हो गई। अशोक मोदी 65 साल के थे।

इस बात की जानकारी खुद सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर दी है। इस ख़बर के आने के बाद परिजनों में शोक की लहर है। सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट किया, ‘मेरे छोटे भाई अशोक कुमार मोदी (65) की मृत्यु पटना में अपराह्न 2.45 बजे कोरोना से हो गई। डॉक्टरों ने उन्हों बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन नहीं बचा पाए’।

वहीं इस घटना पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय और भाजपा नेता नंदकिशोर यादव ने भी दुख जताया है। मंगल पाण्डेय ने ट्वीट किया, ‘सुशील कुमार मोदी जी के भाई अशोक कुमार मोदी जी के असामयिक मृत्यु का समाचार मन को दुःखी कर गया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दे। ॐ शांति !!’

- Advertisement -

नंदकिशोर यादव ने ट्वीट किया, ‘बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री सुशील मोदी जी के अनुज श्री अशोक कुमार मोदी जी के असामयिक निधन से मर्माहत हूँ। ईश्वर से प्रार्थना हैं दिवंगत की पुण्यात्मा को शांति व परिजनों को संबल प्रदान करे। विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति!!’

- Advertisement -

गौरतलब हो कि लगातार बिहार में कोरोना के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार की शाम चार बजे स्वास्थ्य विभाग ने जो बुलेटिन जारी किया उसके अनुसार बिहार में अब तक 3,73,261 संक्रमित मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं बिहार में कोरोना के एक्टिव पेशेंट अभी 1,08,202 हैं। बिहार में रिकवरी प्रतिशत 77।10 बताया गया है। गया में 969, बेगूसराय में 611, औरंगाबाद में 508, भागलपुर में 330 मरीज संक्रमित पाए गए।

इसके अलाव गोपालगंज में 227, खगड़िया में 339, मधुबनी में 324, किशनगंज में 187, मुजफ्फरपुर में 534, पूर्णिया में 424, वैशाली में 150, पश्चिमी चंपारण में 537, रोहतास में 256, सहरसा में 337, समस्तीपुर में 237, सारण में 412, नालंदा में 637, नवादा में 252, गोपालगंज में 261, जमुई में 311, कटिहार में 275, सुपौल में 400, रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, बिहार के अलग-अलग जिलों में बाहर से आए 55 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow