Tuesday, March 3, 2026

बिहार के प्रख्यात शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. उत्पलकांत का मेदांता में निधन

-Advertise with US-

पटना: मशहूर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. उत्पलकांत सिंह का 7 जनवरी की शाम निधन हो गया। कुछ दिनों सेउनका कैंसर का इलाज गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने शोक प्रकट किया है।

काफी प्रसिद्धि थी उनकी

डॉक्टर उत्पलकांत की चिकित्सा जगत में की प्रसिद्धि थी। वे पटना जिले के बिहटा के अमहारा गांव के रहने वाले थे। लगभग 5 दशकों से वे लगातार बच्चों की इलाज में लगे हुए थे। उनकी उम्र लगभग 72 साल थी। अपने गांव के बच्चों का तो मुफ्त इलाज करते थे।

उनका पुत्र है एमएलए

मालूम हो कि पिछले तीन दशकों से वे बच्चों का इलाज कर रहे थे। इनके पुत्र सिद्धार्थ पटना जिला के विक्रम से विधायक हैं। उनके निधन से डॉक्टरों में भी मायूसी छा गयी है।

- Advertisement -
अजय वर्मा
अजय वर्मा
समाचार संपादक

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow