Wednesday, March 18, 2026

बिहार के पूर्व राज्यपाल बूटा सिंह का निधन, एक दिन का राजकीय शोक

-Advertise with US-

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के पूर्व राज्यपाल बूटा सिंह का यहां निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राहुल गांधी बिहार के सीएम नीतीश कुमार समेत कई राजनीतिज्ञों ने ट्वीट कर अपनी संवेदना प्रकट की है। बिहार में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

2004 में थे राज्यपाल

बूटा सिंह 2004 से 06 तक बिहार के राज्यपाल रहे। इसके अलावा देश के कृषि मंत्री और राजीव गांधी की सरकार में वो गृह मंत्री भी थे। वे 8 बार लोकसभा के सदस्य रहे। 1977 में जब देशभर में कांग्रेस के खिलाफ बड़ी लहर चल रही थी, पार्टी के बड़े-बड़े नेता लोक सभा चुनाव हार गए थे तब वे इंदिरा गांधी के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे।

शोक संदेशों का तांता

उनके निधन पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया कि बूटा सिंह जी एक अनुभवी प्रशासक के साथ-साथ गरीबों और दलितों के कल्याण की प्रभावी आवाज थे। उनके निधन से दुखी हूं। राहुल गांदी ने ट्वीट किया कि सरदार बूटा सिंह जी के देहांत से देश ने एक सच्चा जनसेवक और निष्ठावान नेता खो दिया है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा और जनता की भलाई के लिए समर्पित कर दिया, जिसके लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा।

- Advertisement -
अजय वर्मा
अजय वर्मा
समाचार संपादक

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow