Saturday, March 14, 2026

लालू राज पर हमले से भाजपा के चुनावी अभियान का आगाज

-Advertise with US-

पटना : भाजपा ने विधानसभा चुनाव फतह करने के लिए आमसभा का आगाज रविवार से कर दिया। लेकिन यह साफ हो गया कि बिहार में पन्द्रह साल के राज में विकास की बात के बदले लालू राज के कुशासन को ही ढाल बनाकर वोटरों को लुभाने की रणनीति के अलावा और कुछ नहीं है।

नड्डा ने की अभियान की शुरूआत

गया में चुनाव सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बार फिर लालू राज की याद दिलाई। बताया कि उनके राज में कैसे बिहार छोड़कर कारोबारी चले गए। बिहार में डॉक्टरों का अपहरण होता था, घर से निकलना संभव नहीं था। नड्डा ने कहा कि आज बहुत ही बिहार के लिए खास दिन है। जो 60 साल के होंगे वह लोकनायक जय प्रकाश को जानते होंगे। आज उनको याद करता हूं। उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ बिगुल फूंका था लेकिन आज उनके शिष्य कांग्रेस के साथ गले लगाकर राजनीति कर रहे हैं।

युवा लें सही फैसला

- Advertisement -

नड्डा ने कहा कि जब बिहार का भविष्य सामने है तो बिहार के युवाओं को भी सही फैसला लेना होगा। आज से पहले चुनाव होता था तो हर विधानसभा में जाति के आधार पर राजनीति होती थी, लेकिन पीएम मोदी ने चुनाव और देश की संस्कृति को बदल दी। पीएम मोदी कहते हैं कि चुनाव में जाएंगे तो जाति नहीं बल्कि अपनी कामों के रिपोर्ट कार्ड लेकर जाएंगे।

किसानों के लिए ढेर काम हुए

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि आज नरेंद्र मोदी ने भारत के किसानों को, ग्रामीणों को स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति के आधिकारिक दस्तावेज देने के शुरुआत की है। अब ग्रामीणों को पटवारी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, सारा काम ड्रोन और सेटेलाइट के माध्यम से किया जा रहा है। नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के गरीबों को जन धन खाते खुला रहे थे तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उसका मजाक उड़ाते थे, लेकिन लॉकडाउन के दौरान इस खाते के माध्यम से ही बहनों के खाते में 500-500 रुपए तीन महीना तक भेजा गया। यह जन धन खाते के ही शक्ति ही है लेकिन दोनों भाई बहनों को इसके बारे में कोई ज्ञान नहीं है।

- Advertisement -
अजय वर्मा
अजय वर्मा
समाचार संपादक

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow