Tuesday, February 24, 2026

नीरव मोदी की 329.66 करोड़ की संपत्ति जब्त

-Advertise with US-

मुंबई: भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी पर जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आर्थिक अपराध अधिनियम के तहत नीरव मोदी की 329.66 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।

ईडी ने बताया कि जब्त की गई संपत्तियों में मुंबई के वर्ली स्थित समुद्र महल बिल्डिंग में चार फ्लैट, अलीबाग में जमीन और समुद्र के पास एक फार्महाउस, जैसलमेर में एक पवन चक्की, लंदन में फ्लैट और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आवासीय फ्लैट है। इसके अलावा शेयर और बैंक में जमा राशि भी इस जब्ती में शामिल है।

गौरतलब है कि नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक के साथ कर्ज घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में बंद है। पिछले महीने लंदन की वेस्टमिंस्टर अदालत ने नीरव मोदी की न्यायिक हिरासत को 9 जुलाई तक बढ़ा दिया था।

पंजाब नेशनल बैंक के साथ धोखाधड़ी के मामले में नीरव मोदी के खिलाफ ब्रिटेन में प्रत्यर्पण का मुकदमा चल रहा है। मोदी के प्रत्यर्पण के मामले पर 7 सितंबर को सुनवाई होने वाली है। नीरव वैंड्सवर्थ जेल 19 मार्च 2019 से बंद है।

- Advertisement -

नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चौकसी पर पंजाब नेशनल बैंक से तकरीबन 14,000 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। जनवरी 2018 से सीबीआई और ईडी मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow