Sunday, February 15, 2026

ग्लोबल आउटरीच हेल्थकेयर अवार्ड 2020 से सम्मानित हुए डॉक्टर दिवाकर तेजस्वी

-Advertise with US-

पटना: पहल के चिकित्सा निदेशक व प्रख्यात फिजीशियन डॉक्टर दिवाकर तेजस्वी को ग्लोबल आउटरीच हेल्थकेयर अवार्ड 2020 (Global Outreach Healthcare Award 2020) से सम्मानित किया गया है। डॉक्टर दिवाकर को यह सम्मान चिकित्सा क्षेत्र में किए गए कार्यों एवं कोरोना वायरस को लेकर लगातार चलाए गए जागरूकता अभियान के लिए प्रदान किया गया है।

ग्लोबल आउटरीच हेल्थकेयर अवार्ड से  Dr. Stephen Cohen, Dr. Liviu Steier और दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर गिरीश त्यागी भी पूर्व में सम्मानित हो चुके हैं। इस बार यह अवार्ड जानेमाने फिजीशियन डॉक्टर दिवाकर तेजस्वी को प्रदान किया गया है।

Global Outreach Healthcare Award 2020 सम्मान से नवाजे जाने के बाद विभिन्न समाजिक संस्थाओं  संस्थाओं ने जहां डॉक्टर दिवाकर तेजस्वी को बधाई दी है वहीं डॉक्टर तेजस्वी ने सबका आभार व्यक्त किया है। इससे पहले भी देश दुनिया के कई प्रतिष्ठित संस्थाओं से सम्मान पा चुके डॉक्टर तेजस्वी का कहना है कि एक डॉक्टर होने के नाते मैंने केवल अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। मरीजों की संटुष्टी और उनके चेहरे की मुस्कान मेरे लिए सबसे बड़ी खुशि है।

उन्होंने ग्लोबल आउटरीच हेल्थकेयर अवार्ड (Global Outreach Healthcare Award 2020) प्रदान करने वाली संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बहुत बड़ी बात है कि कोई संस्था डॉक्टरों के क्रियाकलाप पर बारीकी से नज़र रखती है और उन्हें प्रोत्साहित करती है।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow