Sushant case: DGP गुप्तेश्वर पाण्डेय का खुलासा- मुंबई में बिहार पुलिस पर FIR की बात झूठी

News Stump

पटनाः अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले (Sushant death case) की जांच करने मुंबई गई बिहार पुलिस की स्पेशल टीम के खिलाफ (FIR against Bihar police) महाराष्ट्र में FIR की बात कोरा अफवाह है। यह जानकारी बिहार पुलिस के DGP गुप्तेश्वर पाण्डेय ने खुद अपने ट्वीटर पर साझा की है। उन्होंने अपने ट्वीट में साफ कहा है कि मुंबई में बिहार के किसी पुलिस पदाधिकारी पर कोई मुक़दमा दर्ज नहीं किया गया है। यह अफ़वाह मात्र है।

- Advertisement -

DGP गुप्तेश्वर पाण्डेय ने अपने टिवीटर पर लिखा,’ मुंबई के पुलिस कमिशनर ने मुझे अभी फ़ोन पर बताया कि मुंबई में बिहार के किसी पुलिस पदाधिकारी पर कोई मुक़दमा दर्ज नहीं किया गया है, ये अफ़वाह मात्र है। बहुत सम्मान के साथ उन्होंने बात की।.बहुत बहुत धन्यवाद।‘

बता दें सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में उनके पिता केके सिंह ने पटना सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती सहित छह अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने ये आरोप लगाया है कि रिया ने ही सुशांत को सुसाइड करने के लिए उकसाया था। सुशांत के पिता ने सीधे तौर पर अपने बेटे की मौत का जिम्मेदार उसकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को माना है। उनका आरोप है कि रिया उनके बेटे को फंसाना चाहती थी।

सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद मामले की तफ्तिश के लिए बिहार पुलिस ने चार सदस्यीय स्पेशल टीम गठित की।  स्पेशल टीम अगले दिन मुंबई पहुंची और कई दिनों तक मुंबई में रही। इस बीच खबर आई कि मामले की जांच में मुंबई पुलिस बिहार पुलिस का सहयोग नहीं कर रही।

बाद में पटना सिटी एसपी के पद पर तैनात विनय तिवारी को मुंबई जा गया जहां BMC उन्हें जबरन 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया। एसपी विनय तिवारी को क्वारंटीन किए जाने के बाद काफी हंगामा हुआ। बाद में बिहार सरकार की अनुशंसा पर मामले की जांच CBI को सौंप दी गई है।

मामला CBI को सौंपे जाने के बाद एक ख़बर कुछ दिन पहले सामने आई कि मुंबई पुलिस ने मामले की जांच करने गई बिहार पुलिस की टीम पर FIR कर दिया है (FIR against Bihar police)।

बहरहाल, DGP बिहार गुप्तेश्वर पाण्डेय के ट्वीट के बाद अब यह साफ हो गया है कि मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस पर कोई FIR दर्ज नहीं कराई है। FIR दर्ज  (FIR against Bihar police) कराने वाली बात महज अफवाह है।

Sponsored
Share This Article
Follow:
With the system... Against the system
Leave a Comment