Sunday, February 15, 2026

पूर्णिया में पंखे से लटकी मिली महिला कांस्टेबल की लाश, पुलिस महकमे में हड़कंप

-Advertise with US-

पूर्णियाः ट्रैफिक डीएसपी के कार्यालय में रीडर के पद पर तैनात एक महिला कांस्टेबल (Women Constable) की मौत संदिग्ध परिथिति में हो गई। महिला कांस्टेबल की लाश शहर के हाट थाना क्षेत्र स्थित एक मकान के कमरे में फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली है। मृत कांस्टेबल का नाम नीतू राय था, जो न्यू सिपाही टोला के वार्ड संख्या 7 स्थित माता चौक के पास एक किराए के मकान में रहती थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को नीतू के साथ काम करने वाली एक कांस्टेबल उससे मिलने उसके घर पहुंची। कमरा अंदर से बंद था और उससे बदबू आ रही थी। मिलने गई कांस्टेबल ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कमरा खोलकर देखा तो नीतू फंदे से लटकी हुई थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पति की मौत के बाद अनुकंपा मिली थी नौकरी

मौका-ए-वारदात पर पहुंचे लाइन डीएसपी कृष्ण कुमार और हाट थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि कांस्टेबल नीतू राय के पति स्व पंकज राय भी पुलिस डिपार्टमेंट में ही थे। पति की मौत के बाद साल 2013 में अनुकंपा पर नीतू ने बतौर कॉन्स्टेबल बिहार पुलिस में जॉइन किया था। नीतू करीब 3 साल से पूर्णिया के हाट थाना क्षेत्र में रिटायर इंजीनियर एन के प्रसाद के घर ‘माधुरी सेवा सदन’ में किराए के मकान में रह रही थी। इससे पहले नीतू क्राइम सेक्शन में पोस्टेड थी। 15 दिन पहले ही उसने बतौर रीडर ट्रैफिक डीएसपी के कार्यालय में जॉइन किया था।

19 अगस्त को आखिरी बार किया घर वालों से बातचीत

मौके पर मौजूद पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि 17 अगस्त से ही नीतू ने डिपार्टमेंट आना बंद कर दिया था। 19 अगस्त को आखिरी बार घर वालों से बातचीत हुई थी। काफी दिन गुजरने के बाद भी नीतू डिपार्टमेंट नहीं आई, तो महिला सहकर्मी ने कॉल किया। फोन बंद आने पर महिला सहकर्मी बुधवार को नीतू के घर पहुंची, जहां कमरे से अजीब सी दुर्गंध आने के बाद महिला सहकर्मी ने सीनियर ऑफिसर को कॉल किया।

- Advertisement -

पुलिस ने तोड़ा कमरे का दरवाजा

इसके बाद मौके पर पहुंची FSL की टीम और पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। इसके बाद नीतू का शव कमरे के पंखे से झूलता हुआ मिला। नीतू की दो बेटियां हैं। एक 7वीं तो दूसरी 11वीं में पढ़ती है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक कांस्टेबल के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए GMCH भेज दिया है।

इससे पहले भी एक कांस्टेबल कर चुका है आत्महत्या

बता दें, इससे पहले इसी साल 25 मई को पुलिस लाइन की बैरक में एक सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सिपाही का नाम राहुल कुमार था और वह 112 हेल्पलाइन नंबर के पुलिस वाहन पर तैनात था।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow