Thursday, February 12, 2026

शरद यादव की बेटी कांग्रेस में शामिल, मधेपुरा से लड़ेंगी चुनाव

-Advertise with US-

पटना : लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख पूर्व राज्यसभा सांसद शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव बुधवार सुबह कांग्रेस में शामिल हो गईं। कांग्रेस की सदस्यता लेने के कुछ ही घंटे बाद पार्टी ने उन्हें मधेपुरा जिले के बिहारीगंज विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। यहां उनका मुकाबला जदयू उम्मीदवार निरंजन कुमार मेहता से होगा। मधेपुरा शरद यादव का क्षेत्र रहा है।

प्रचार नहीं कर पाएंगे शरद यादव

बीमार शरद यादव इस चुनाव में प्रचार नहीं कर पायेंगे। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए सुभाषिनी ने कहा, ‘उनके पिता बीमारी के कारण बिहार में चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं ले पाए हैं।’ वह हाल ही में ही एम्स से डिस्चार्ज होकर घर लौटे हैं। एम्स में भर्ती रहने के दौरान नीतीश कुमार ने कई बार फोन करके उनका हाल-चाल लिया था। तब सुभाषिनी राज राव ने सार्वजनिक रूप से नीतीश कुमार का आभार प्रकट किया था। वे लालू प्रसाद के भी करीबी रहे रहे हैं।

मधेपुरा रहा है शरद की कर्मभूमि

मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले शरद यादव बिहार के मधेपुरा से 1991, 1996 और 2009 में जदयू की टिकट पर सांसद निर्वाचित हो चुके हैं। वे जदयू के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। लेकिन अगस्त 2017 में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप के बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था जिसके बाद उन्होंने लोकतांत्रिक जनता दल का गठन किया।

अजय वर्मा
अजय वर्मा
समाचार संपादक
-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़