Monday, February 23, 2026

बड़बोलेपन में अक्सर अपनी ही आलोचना कर जाती है भाजपा- कांग्रेस

-Advertise with US-

पटनाः बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सरोज तिवारी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के बयान पर पलटवार किया है। उन्हों ने कहा है कि कांग्रेस की आलोचना करने में भाजपा के बड़बोले नेता इतने मशगूल हैं कि वे अक्सर भूल जाते हैं कि सरकार में हैं या विपक्ष में। वे अपनी गलतियों के छुपाने के लिए हमेशा खुद की ही आलोचना करते रहते हैं। तिवारी की यह प्रतिक्रिया संजय जयसवाल के उस वयान के बाद आया है जिसमें उन्हों ने देश में बढ़ती बेरोजगारी के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया था।

जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कुछ साल छोड़ दें, तो भाजपा लगभग 14 वर्षों से बिहार की सत्ता में बराबर की भागीदार रही है। 6 वर्षों से केंद्र की सत्ता में मुख्य दल के रूप में क़ाबिज़ है।  इसके अलावें देश के कई अन्य राज्यों में भी भाजपा या उसकी समर्थित सरकारें है, लेकिन इनको भरोसा नहीं कि ये सत्ता में हैं या विपक्ष में। ये हर नाकामी का ठीकरा जिस तरह से कांग्रेस के मत्थे फोड़ते है उससे लगता है कि सत्ता में कांग्रेस है और BJP उसके विपक्ष में।

उन्हों ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सितारमण के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मंत्री जी खुद BJP से हैं और उन्हों ने स्वीकार किया है कि इस वक्त 40 करोड़ मजदूर सड़कों पर हैं। तिवारी कि माने तो वर्तमान में बेरोजगारी बढ़ी है, असंगठित कामगारों, किसानों को जोड़कर लगभग 60 करोड़ से अधिक लोग बेरोजगार होकर सड़कों पर ख़ाक छानने को विवश हैं।

CMIE के आंकड़ों का हवाला देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सरोज तिवारी ने कहा कि जनवरी 2020 में देश की बेरोजगारी दर जहां 7.83 फिसद थी वहीं फरवरी में वह 8.65 फिसद हो गई जबकि मार्च से मई तक यह 27.3 फिसद पहुंच गई है…आगे ना जाने क्या होगा ?

- Advertisement -

उन्हों ने ल़कडाउन के उत्पन्न हालात के बीच केंद्र की मोदी और प्रदेश की नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि मजदूर भूख से मर रहे हैं। वे सैंकडों-हजारों किलोमीटर पैदल चल घर वापस आ रहे हैं। इतने लोगों को रोजगार कांग्रेस ने दिया और आपकी सरकारों ने उन्हें बेरोजगार किया, गरीब बनाया।

उन्हों ने सख्त लहजे में दोनों सरकारों को चेतावनी देते हुए कहा है कि आप सत्ता में हैं अब लफ्फाजी छोड़िये, काम करने का मौका है काम कीजिये, बयान देना, सत्ता की चूक की आलोचना करना विपक्ष का काम होता है। इतनों को रोजगार हमारी सरकार ने ही दिया था, जो आपकी सरकारों में बेरोजगार हो गए।

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेय
आप एक युवा पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं को बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इनकी कई ख़बरों ने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow