Thursday, March 19, 2026

जयप्रभा मेदांता अस्पताल में इलाजरत डॉ सुनील कुमार से मिले CM नीतीश कुमार

-Advertise with US-

पटना: सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को राजधानी स्थित जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल जाकर ‘इंदिरा गांधी हृदय संस्थान’ के निदेशक एवं कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुनील कुमार के स्वास्थ्य की जानकारी ली। डॉ सुनील कुमार घुटने में तकलीफ के बाद मेदांता में भर्ती हुए थे, जहां हड्डी के कुशल सर्जन डॉक्टर राजीव सिन्हा ने उनका ऑपरेशन किया। इस दौरान सीएम ने डॉक्टरों से घुटना प्रत्यारोपण के बारे में भी जानकारी ली।

डॉक्टर सुनील का इलाज डॉक्टर राजीव सिन्हा ने किया। डॉक्टर राजीव सिन्हा ने बताया कि डॉक्टर  सुनील अब ठीक हैं। उनके घुटने का प्रत्यारोपण हुआ है और अब वे चलने-फिरने लगे हैं साथ ही उन्हे दर्द से भी निजात मिल गया है। आज उनका डिस्चार्ज प्लान है और वे अब घर जाएंगे।

Read also: डॉक्टरों की सलाह, संतुलित जीवन शैली से स्वस्थ रख सकते हैं हार्ट

डॉ राजीव सिन्हा

डॉक्टर राजीव सिन्हा जयप्रभा मेदांता अस्पताल पटना के बोन एंड ज्वाइंट इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर हैं। ब्रिटेन में लंबा वक्त गुजारने के बाद वो बिहार के लोगों की स्वास्थ्य सेवा कर रहे हैं।डॉक्टर सिन्हा को घुटने की अर्थरोस्कोपिक सर्जरी, हैंड एंड अपर लिंब सर्जरी, फुट एंड एंकल सर्जरी, लिगामेंट एंड टेंडन री- कांस्ट्रकशन में विशेषज्ञता हासिल है। इसके अलावा डॉक्टर सिन्हा को कॉम्प्लेक्स फ्रैक्चर, ओपन फ्रैक्चर और पॉली ट्रॉमा में भी विशेष पकड़ है। करीब 32 सालों का अनुभव हासिल कर चुके डॉक्टर राजीव सिन्हा Britain  के कई नामी होस्पिटल में अपने सेवा दे चुके हैं।

- Advertisement -

जयप्रभा मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर रवि शंकर सिंह ने बताया कि डॉक्टर सुनील कुमार अब ऑपरेशन के बाद स्वास्थ्य लाभ कर चुके हैं। हमारे अस्पताल में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएँ उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं। हमारे डॉक्टro ki team विशेष अनुभव प्राप्त हैं। बिहार में यही एक मात्र अस्पताल  है, जहां एक ही जगह पर लोगों को विश्व स्तर की सुविधाएं मिलती हैं।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow