Tuesday, March 24, 2026

चिराग और तेजस्वी समेत विपक्षी नेताओं पर मुख्यमंत्री नीतीश का जोरदार हमला

-Advertise with US-

पटना: दूसरे चरण के चुनाव का प्रचार खत्म होने के दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष के ऊपर करारा हमला बोला है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि क्रिकेट और सिनेमा से आने वाले लोग क्या बोलेंगे। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि पता नहीं क्या-क्या बोलते रहता है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के चुनावी वादे पर नीतीश ने चोट किया है। मामला 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने के वादे का रहा।

विपक्ष क्या घेरेगा : नीतीश

उन्होंने कहा कि विपक्ष हमको क्या घेरेगा ? ये लोग जो बोल रहे हैं, क्या कभी किसी ने राज्य के बारे में सोचा है, किसी को सरकारी नौकरी क्या मिली है। उनका 15 साल जो राज था, उस राज्य में 10 साल झारखण्ड और बिहार एक था। 15 साल बिहार-झारखण्ड के साथ इन्होने कुल कितनी नौकरी दी थी? मात्रा 95000 हजार नौकरियां दी गई थीं। उन्होंने कहा कि हमलोगों को जो मौका मिला, उसमें 6 लाख से ज्यादा नौकरी दी गई। और भी कितने लोगों का इंटरव्यू चल रहा है। विपक्ष जिस तरीके की बात कर रहा है, वह हास्यास्पद है। एक लाख 44 हजार करोड़ रुपया एक साल में न्यूनतम चाहिए। जो कह रहे हैं क्या वह कर देंगे।

- Advertisement -
अजय वर्मा
अजय वर्मा
समाचार संपादक

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow