Sunday, July 26, 2026

CGPSC Scam: भाजपा नेता निशिकांत नारायण ने राहुल गांधी को दी चुनौती, “भूपेश बघेल पर करें कार्रवाई”

-Advertise with US-

रायपुरः छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती घोटाले (CGPSC Scam) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी (Taman Singh Sonvani) की गिरफ्तारी के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता निशिकांत नारायण पाण्डेय (Nishikant Narayan Pandey) ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।

निशिकांत नारायण पाण्डेय ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आरोप लगाया कि भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के दौरान राज्य में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ और भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुईं। उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि यदि कांग्रेस वास्तव में युवाओं के साथ न्याय की पक्षधर है, तो उसे अपने नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई करने का साहस दिखाना चाहिए।

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा—

“श्रीमान राहुल गांधी जी, छत्तीसगढ़ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार में इसी प्रकार पेपर लूट की गई थी। क्या आपकी औकात/हैसियत है इसी प्रकार से न्याय मांगने की? क्या भूपेश बघेल को राष्ट्रीय पद से मुक्त कर सकते हैं आप? या युवाओं के हक को नीलाम करने वालों को कांग्रेस से बर्खास्त कर सकते हैं?”

गौरतलब है कि हाल के दिनों में कांग्रेस और राहुल गांधी विभिन्न भर्ती परीक्षाओं, विशेषकर NEET समेत अन्य परीक्षा अनियमितताओं के मुद्दे पर केंद्र सरकार को लगातार घेरते रहे हैं। कांग्रेस का आरोप रहा है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता प्रभावित हुई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसी राजनीतिक पृष्ठभूमि में भाजपा प्रवक्ता निशिकांत नारायण पाण्डेय ने सवाल उठाया है कि यदि कांग्रेस परीक्षा घोटालों पर जवाबदेही की बात करती है, तो उसे छत्तीसगढ़ में तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल के दौरान सामने आए कथित CGPSC भर्ती घोटाले पर भी समान रुख अपनाना चाहिए।

ईडी की कार्रवाई के बाद तेज हुई सियासत

दरअसल, CGPSC-2021 भर्ती घोटाले में ईडी ने पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार किया है। विशेष अदालत ने उन्हें सात दिन की ईडी रिमांड पर भेजा है। जांच एजेंसी भर्ती प्रक्रिया में कथित वित्तीय अनियमितताओं, मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य आरोपों की जांच कर रही है। मामले में पहले भी कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और जांच जारी है।

- Advertisement -

भाजपा ने कांग्रेस से पूछा सवाल

भाजपा का कहना है कि भर्ती घोटाले ने हजारों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है और इस मामले में राजनीतिक जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। निशिकांत नारायण पाण्डेय ने इसी मुद्दे को उठाते हुए राहुल गांधी से सवाल किया है कि यदि कांग्रेस परीक्षा घोटालों पर जवाबदेही की बात करती है, तो क्या वह छत्तीसगढ़ के कथित CGPSC भर्ती घोटाले में भी अपने नेताओं के खिलाफ समान मानदंड अपनाएगी।

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेयhttp://www.newsstump.com
अभय पाण्डेय एक युवा और प्रतिभाशाली पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं में बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUST) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी। अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग और जमीनी पकड़ के दम पर उनकी कई खबरें राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow