Friday, February 27, 2026

COVID-19 के नियंत्रण और रोकथाम के लिए केंद्र ने छह राज्यों में भेजी स्पेशल टीम

-Advertise with US-

नई दिल्लीः COVID-19 के नियंत्रण और रोकथाम के लिए केंद्र ने छह राज्यों में स्पेशल टीम भेजी है। केंद्र ने केरल, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मणिपुर में COVID-19 मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मल्टी डिसिप्लिनरी टीमों की प्रतिनियुक्ति की है। अलग-अलग राज्यों के लिए बनाई गई मल्टी डिसिप्लिनरी टीमों के नैतृत्व का जिम्मा अलग-अलग लोगों को सौंपा गया है।

EMR के अतिरिक्त उप-महानिदेशक और निदेशक डॉ. एल स्वस्तिचरण मणिपुर जाने वाली टीम का नेतृत्व करेंगे। अरुणाचल प्रदेश की टीम का नेतृत्व अखिल भारतीय स्वच्छता और जन स्वास्थ्य संस्थान ((AIIH & PH)) के प्रोफेसर डॉ. संजय साधुखान करेंगे। त्रिपुरा जाने वाली टीम का नेतृत्व AIIH & PH के प्रोफेसर डॉ. आर एन सिन्हा करेंगे।

उसी तरह केरल जाने वाली टीम का नेतृत्व क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय (ROHAFW), ग्रुप 2 जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. रुचि जैन करेंगी। ओडिशा जाने वाली टीम का नेतृत्व AIIH & PH के जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. ए डैनकरेंगे और छत्तीसगढ़ जाने वाली टीम का नेतृत्व एम्स रायपुर के सहायक प्रोफेसर डॉ. दिबाकर साहू के जिम्मे सौंपा गया है। ये टीमें लक्षित COVID  प्रतिक्रिया और प्रबंधन के लिए तथा महामारी से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए उनके प्रयासों में सहयोग करेंगी।

इन राज्यों के लिए गठित दो सदस्यीय उच्च स्तरीय टीम में एक चिकित्सक और एक सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल हैं। टीमें तुरंत राज्यों का दौरा करेंगी और COVID-19 प्रबंधन के समग्र कार्यान्वयन की निगरानी करेंगी, विशेष रूप से जांच पर ध्यान देंगी।

- Advertisement -

इनमें निगरानी एवं नियंत्रण संचालन COVID उपयुक्त व्यवहार तथा उसका प्रवर्तन, अस्पताल के बिस्तरों की उपलब्धता, एम्बुलेंस, वेंटिलेटर, चिकित्सीय ऑक्सीजन आदि सहित पर्याप्त रसद, और COVID-19 टीकाकरण की प्रगति शामिल हैं। टीमें स्थिति की निगरानी करेंगी और उपचारात्मक कार्रवाई का सुझाव भी देंगी।

केंद्रीय टीमें स्थिति का आकलन करेंगी और संबंधित राज्य सरकारों को सार्वजनिक स्वास्थ्य गतिविधियों पर उपचारात्मक कार्रवाई का सुझाव देंगी। रिपोर्ट की प्रति केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भी उपलब्ध कराई जाएगी।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow