Friday, March 20, 2026

जदयू के तल्ख रुख के बाद खटास पाटने की कोशिश, कहा—गार्जियन

-Advertise with US-

पटना: भाजपा—जदयू की जोड़ी में खटास को लेकर माहौल गर्म चल ही रहा है। गठबंधन धर्म पर भाजपा को जदयू नसीहत दे चुकी है। लेकिन खटास बढ़ने के बीच भाजपा ने नीतीश कुमार को गार्जियन बताकर मामला शांत करने की कोशिश की है।

नीतीश के तल्ख तेवर से भाजपा सकते में

दरअसल सीएम नीतीश कुमार ने खुलकर कहा था कि भाजपा की वजह से ही मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पा रहा है। जदयू कार्यकारिणी में नीतीश कुमार ने फिर भाजपा पर हमला बोला। नये राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने भाजपा पर धोखा देने और पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। केसी त्यागी कह चुके हैं कि भाजपा नेताओं से बातचीत बंद है और मीडिया के माध्यम से बातचीत हो रही है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने यह कहा कि भाजपा-जदयू का रिश्ता 15 सालों में ऐसा कभी नहीं हुआ था।

अब नीतीश को पुचकारने का प्रयास

जदयू के आक्रामक रुख के बाद प्रदेश भाजपा के तमाम नेता जदयू नेताओं के आरोप पर सीधे जवाब देने से बच रहे हैं। पुचकारने की कोशिश में पार्टी के नेता अब नीतीश कुमार को अपना गार्जियन साबित करने में जुटे हैं। डिप्टी सीएम रेणु देवी ने कहा कि नीतीश कुमार एनडीए के गार्जियन हैं और गार्जियन कहीं नहीं जाता है। उन्होंने टूट के सवालों को दरकिनार करते हुए कहा कि हमारा घर मजबूत है, उसे कोई भी तोड़ नहीं सकता है।

- Advertisement -
अजय वर्मा
अजय वर्मा
समाचार संपादक

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow