Thursday, March 26, 2026

चुनाव बाद विधानसभा का नया सत्र 23 नवंबर से, नये विधायक लेंगे शपथ

-Advertise with US-

पटना: चुनाव नतीजों के बाद सोमवार से 17 वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू होगा। सेंट्रल हॉल में सदन की कार्यवाही चलेगी।

शपथ लेंगे विधायक

सदन में सबसे पहले सदन सचिव राज्यपाल की तरफ से नए सदस्यों के शपथ ग्रहण को लेकर संबंधित आदेश को पढ़ेंगे और उसके बाद प्रोटेम स्पीकर नए सदस्यों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा के मौजूदा सदस्य जीतन राम मांझी प्रोटेम स्पीकर की भूमिका में होंगे।

परिषद सदस्यों ने ली शपथ

रविवार को विधान परिषद के नवनिर्वाचित 8 सदस्यों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई गई। परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने नवनिर्वाचित सदस्यों नीरज कुमार, देवेश चंद्र ठाकुर, सर्वेश कुमार, डॉक्टर एनके यादव, प्रोफेसर नवल किशोर यादव, प्रोफेसर संजय कुमार सिंह, केदारनाथ पांडे, मदन मोहन झा शामिल हैं। मदन मोहन झा ने मैथिली में शपथ ली।

- Advertisement -
अजय वर्मा
अजय वर्मा
समाचार संपादक

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow