Wednesday, March 25, 2026

अब भाजपा संगठन का होगा ऑपरेशन, भूपेन्द्र यादव की जगह ले सकते हैं रविशंकर प्रसाद!

-Advertise with US-

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्रिमंडल में भारी फेरबदल व विस्तार के बाद केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा अब अपने संगठन को चाक चौबंद करने में लग गयी है। मोदी मंत्रिमंडल से हटाए गए प्रकाश जावड़ेकर, रविशंकर प्रसाद, हर्षवर्धन, सदानंद गौड़ा व संजय धोत्रे को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके अलावा यूपी में भाजपा के बड़े ओबीसी चेहरे संतोष गंगवार और उत्तराखंड के रमेश पोखरियाल निशंक को राजभवन भेजने की तैयारी है।

भाजपा के एक नेता ने यहां बताया कि पार्टी का कामकाज सरकार से अलग होता है। पार्टी यह सब कुछ निरंतर चलता है। वर्ष 2024 के आम चुनाव और उससे पूर्व 16 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। इसके लिए अभी से पार्टी संगठन में वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को लाया जाना है।

भाजपा संसदीय बोर्ड में 5 पद खाली

संसदीय बोर्ड में 5 पार्टी महासचिव व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के दर्जनभर पद खाली हैं। बोर्ड में ये पद अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, अनंत कुमार के निधन और एम वेंकैया नायडू के उपराष्ट्रपति बनने व थावरचंद गहलोत के कर्नाटक का राज्यपाल बनने के बाद रिक्त हुए हैं। इसके अलावें कई महासचिव और राष्ट्रीय उपाध्यक्षों के केंद्र में मंत्री व राज्यपाल बनने से पद रिक्त हुए हैं।

रविशंकर प्रसाद हो सकते हैं गुजरात के प्रभारी महासचिव

भाजपा में दूसरे नंबर के महासचिव रहे भूपेंद्र यादव मोदी कैबिनेट में श्रम मंत्री बन गए हैं। भूपेन्द्र यादव गुजरात और बिहार के प्रभारी महासचिव भी थे। गुजरात में अगले वर्ष के अंत तक विस चुनाव होने हैं। ऐसा माना जा रहा है कि भूपेंद्र यादव की जिम्मेदारी रविशंकर प्रसाद को दी जा सकती है।

- Advertisement -

Read also: Modi Cabinet Expansion: जानिए मोदी मंत्रिमंडल में किसे मिला कौन सा मंत्रालय

Read also: मोदी कैबिनेट का विस्तारः मंत्रिमंडल में शामिल हुए बिहार से 4 कैबिनेट और 2 राज्य मंत्री

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow