Sunday, February 22, 2026

यूपी में फिर से Lockdown, 10 तारीख रात 10 बजे से 13 जुलाई तक

-Advertise with US-

लखनऊ: यूपी में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। आलम यह है कि रोजाना एक हजार के ऊपर कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।
ऐसे में यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य में शुक्रवार की रात्रि 10 बजे से लेकर 13 जुलाई अर्थात सोमवार की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।

पूरे प्रदेश में लॉकडाउन

देश में जारी कोरोनावायरस (Coronavirus) संकट के बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पूरे राज्य में एक बार फिर लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है।
उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई यानी शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह 5 बजे तक फिर से लॉकडाउन लागू किया जाएगा।

आधिकारिक आंकड़े अधिक की मौत?

बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 31 हजार पार कर चुका है। राज्य में अब तक आधिकारिक रूप से 845 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में फिलहाल 9 हजार 900 से ज्यादा एक्टिव मामले हैं। वहीं, 20 हजार से ज्यादा लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
कोरोना से मरने वालों की संख्या आधिकारिक रूप से काफी कम दिखाई देती है। सूत्रों के अनुसार, मरने वालों की संख्या काफी अधिक है।
गौरतलब है कि दुनिया के कई देश के बराबर या इससे छोटे हैं। कम सरकारी आंकड़ों का सबसे बड़ा कारण कम लोगों की कोरोना जांच को बताया जा रहा है।

- Advertisement -

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow