Wednesday, March 18, 2026

हरियाणा के बहादुरगढ़ में गैंगवार, तीन को लगी गोली, 2 की मौत, 1 की हालत गंभीर

-Advertise with US-

चंडीगढ़ः हरियाणा के झज्जर जिला अंतर्रगत बहादुरगढ़ में मंगलवार को दो गुटों जमकर गैंगवार हुई। गैंगवार में हुई गोलीबारी में तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। घायलों में से दो की मौत हो गई। जबकि हालत गंभीर बनी हुई है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब इस घटना की छानबीन कर रही है। इलाके में इस गोलीकांड के बाद दहशत का माहौल है।

गैंगवार की यह वारदात बहादुरगढ़ के गांव आसौदा की है जहां एक दुकान के बाहर तीन लोग बैठे थे। तभी वहां टाटा हैरियर गाड़ी में सवार होकर आए आधा दर्जन लोग पहुंचे और उन्होंने दुकान के बाहर बैठे तीन लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमलावरों की संख्या 6 थी। बदमाश हमले के बाद वहां से फरार हो गए।

इस हमले में तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। सभी को बहादुरगढ़ के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल लाया गया। जहां दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान आसौदा गांव निवासी नरेश और संजय के रूप में हुई है।

जबकि गंभीर रूप से घायल की पहचान अनिल के रूप में हुई है। उसके गले में गोली लगी है। डॉक्टर उसे बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक यह गैंगवार का मामला है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow