Friday, February 27, 2026

सद्भावना यात्रा पर रूस के सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचा भारतीय नौसेना का जहाज तबर

-Advertise with US-

नई दिल्लीः भारतीय नौसेना का जहाज तबर रूस की पांच दिवसीय सद्भावना यात्रा पर सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचा। सद्भावना यात्रा पर गया तबर वहां रूसी नौसेना के 325वें नौसेना दिवस समारोह में भी भाग लेगा। भारत और रूस के बीच विशेष द्विपक्षीय संबंध हैं जो पीछले कई दशक से चले आ रहे हैं। इनमें दोनों नौसेनाओं के बीच घनिष्ठ सैन्य संबंध और करीबी सहयोग शामिल हैं।

रविवार को रूसी नौसेना दिवस परेड के दौरान, INS तबर जहाजों के कॉलम में शामिल होगा जिसकी समीक्षा रूसी संघ के राष्ट्रपति द्वारा की जाएगी। समारोह के दौरान तबर पर सवार भारतीय नौसेना बैंड सिटी परेड में भी भाग लेगा। इसके अलावा सेंट पीटर्सबर्ग में उनके प्रवास के दौरान तबर के चालक दल के सदस्य रूसी नौसेना के साथ विभिन्न द्विपक्षीय पेशेवराना बातचीत में भाग लेंगे। इसके बाद दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्र में नौसैनिक अभ्यास होगा। यह भारतीय नौसेना और रूसी नौसेना के बीच युद्धाभ्यास इंद्रा नामक नौसैनिक अभ्यासों की स्थापित श्रृंखला का हिस्सा होगा।

बंदरगाह पर होने वाली बातचीत और समुद्र में अभ्यास का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को मजबूत करना है। यह संबंध समुद्री सुरक्षा को और बढ़ाने और समुद्री खतरों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने का प्रयास करते हैं। ये बातचीत दोनों पक्षों को एक-दूसरे की नौसेना में अपनाई जाने वाली ‘सर्वोत्तम प्रथाओं’ को देखने और आत्मसात करने का एक अवसर प्रदान करेगी।

बता दें INS तबर एक तलवार श्रेणी का स्टील्थ फ्रिगेट है और भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े का हिस्सा है। यह पश्चिमी नौसेना कमान के तहत मुंबई में स्थित है। संयोग से यह जहाज रूस में भारतीय नौसेना के लिए बनाया गया था और अप्रैल 2004 में सेंट पीटर्सबर्ग में इसको कमीशन किया गया। वर्तमान में जहाज की कमान कैप्टन महेश मंगीपुडी के पास है और इसमें 300 से अधिक नौसेना कर्मी तैनात हैं। जहाज हथियारों और सेंसर्स की एक बहुमुखी रेंज से लैस है और भारतीय नौसेना के शुरुआती स्टील्थ फ्रिगेट्स में से एक है।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow