Sunday, February 15, 2026

बिहार में सियासी बवंडर की आहट, एक दूसरे को घेरने में लगे हैं NDA के सभी घटक दल

-Advertise with US-

पटनाः बिहार NDA में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। पिछले कुछ दिनों से NDA के घटक दल एक दूसरे को घेरने में लगे हैं। पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए और अब भाजपा कोटे से नीतीश सरकार के मंत्री जनक राम ने भी सवाल उठा दिए हैं। जनक राम ने अल्पसंख्यक समाज द्वारा दलित समाज की प्रताड़ना पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि अल्पसंख्यक समाज के लोगों द्वारा दलित और कमजोर वर्ग की लड़कियों का अपहरण कर उनका जबरन धर्म परिवर्तन कर उनकी शादी कराई जा रही है। मंत्री ने गोपालगंज और जमुई के डीएम-एसपी को पत्र लिखकर इस संबंध में शिकायत की है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को भी कहा है।

पीड़ित परिवार को मिल रही धमकी

मंत्री ने कहा कि जमुई के चंद्रदीप थाना क्षेत्र में एक महादलित नाबालिग लड़की का अपहरण कर एक विशेष समुदाय के लोगों द्वारा धर्म परिवर्तन करा दीपनगर मस्जिद में निकाह करने का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग के पिता द्वारा शिकायत की गई है। पर पुलिस इस पर कार्रवाई करने की बजाए महादलित बस्तियों के लोगों को ही परेशान कर रही है। उन्होंने आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का भी जिक्र किया है।

Read also: UP पंचायत चुनावः माननीय मंत्रियों के क्षेत्र में मुरझाया कमल, BJP नेतृत्व की चिंता बढ़ी

वहीं गोपालगंज के डीएम और एसपी को लिखे पत्र में मंत्री ने कहा कि कुचायकोट थाना क्षेत्र में अल्पसंख्यक समाज के लोगों द्वारा दलित परिवार की एक लड़की का अपहरण कर उसकी जबरन शादी कराई गई है। उन्होंने कहा कि इस पर तत्काल कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने इन घटनाओं को आहत करने वाला भी बताया।

- Advertisement -

उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी पर भाजपा का हमला

इधर भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय ने उपेंद्र कुशवाहा और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को एक साथ निशाने पर लिया है। संतोष रंजन राय ने बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांगे जाने और नीति आयोग की रिपोर्ट को लेकर की गयी टिप्पणी के मामले में दोनों को सोशल मीडिया पर ही कटघरे में खड़ा कर दिया।

Read also: TAC मामलाः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कतरे राज्यपाल के पर, भाजपा पहुंची राजभवन

- Advertisement -

राय ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा केन्द्रीय विद्यालयों के लिए नीतीश कुमार से जमीन मांगी थी। नाक रगड़ रहे थे लेकिन जमीन नहीं मिली। अब तो कुशवाहा जदयू में हैं, अब तो वे केंद्र सरकार को जमीन दिलवा दें।

Read also: खाली हाथ रह जाएंगे नवजोत सिंह सिद्धू , कुछ नहीं देंगे मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह!

इसी तरह उन्होंने जीतन राम मांझी को लेकर कहा कि उनकी कुंठा अभी खत्म नहीं हुई है। लेकिन NDA के गार्जियन हैं, उनका दूध-भात है। राय ने सोमवार को सोशल मीडिया पर कुशवाहा को घेरा और उन्हें उनके वायदे की याद दिलाई। कुशवाहा पिछले कुछ समय से भाजपा पर हमलावर हैं।

- Advertisement -
अभय पाण्डेय
अभय पाण्डेय
आप एक युवा पत्रकार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, अखबारों और पत्रिकाओं को बतौर संवाददाता अपनी सेवाएं दे चुके अभय ने वर्ष 2004 में PTN News के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इनकी कई ख़बरों ने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी हैं।

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow