Wednesday, March 4, 2026

सामने आया कोरोना का नया म्यूटेंट N440K, पहले के मुकाबले कई गुना अधिक संक्रामक

-Advertise with US-

नई दिल्लीः कोरोना वायरस की दूसरी लहर पहले वाली ज्यादा संक्रामक प्रतित होती है। इसके के अलग-अलग म्यूटेंट्स के कारण हालात बेकाबू हो चुके हैं। इस बीच कोरोना वायरस के एक और खतरनाक म्यूटेंट के बारे में पता चला है, चिसने स्थिति को और ज्यादा चिंताजनक बना दिया है। कोरोना वायरस के इस नए म्यूटेंट का नाम N440K है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना वायरस का नया म्यूटेंट N440K बाकी स्ट्रेन के मुकाबले 10 से 1000 गुना अधिक संक्रामक है। साथ ही कहा जा रहा है कि इस नए म्यूटेंट के कारण ही देश के कुछ हिस्सों में कोहराम मचा हुआ है।

म्यूटेंट N440K पहली बार आंध्र प्रदेश के करनूल शहर में पाया गया था। अब ये म्यूटेंट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित देश के कई हिस्सों में तेजी से फैल रहा है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के नए मामलों में एक तिहाई इसी वेरिएंट के चलते आए हैं।

वहीं सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र और राज्य सरकारों को लोक कल्याण के हित में दूसरी लहर के वायरस पर अंकुश लगाने के लिए लॉकडाउन लगाने पर विचार करने को कहा। साथ ही कोर्ट ने भी कहा कि लॉकडाउन लगाने से पहले सरकार ये सुनिश्चित करे कि इसका सामाजिक और आर्थिक प्रभाव कम पड़े। कोर्ट ने कहा कि जिन लोगों पर लॉकडाउन का असर पड़ सकता है, उनके लिए खास इंतजाम किए जाएं।

- Advertisement -
News Stump
News Stumphttps://www.newsstump.com
With the system... Against the system

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow