Saturday, February 21, 2026

किशनगंज में AIMIM के काफिले पर हमला, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

-Advertise with US-

पटना: विधानसभा चुनाव का पहला चरण तो हिंसामुक्त हो गया लेकिन अब दूसरे चरण में ऐसा नहीं हो पा रहा है। किशनगंज जिले में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के काफिले पर हमला हुआ है। इस हमले में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लगभग 3 दर्जन समर्थक घायल बताये जा रहे हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी पर लगा आरोप

मामला किशनगंज जिले के अमौर विधानसभा क्षेत्र का है, जहां AIMIM की गाड़ियों पर हमला हो गया। इस मामले में AIMIM सांसद इम्तियाज जलील ने अमौर से महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल जलील मस्तान पर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि तीन गाड़ियों में जबरदस्त तोड़फोड़ की गई है। हमले में AIMIM के करीब 35 कार्यकर्ता घायल भी हो गए हैं।

पुलिस से नहीं मिला सहयोग

सांसद ने बताया कि हमले में रॉड, पत्थर और डंडों का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में स्थानीय पुलिस का सहयोग नहीं मिला इसलिए इस मामले पर AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। ओवैसी और खुद मैंने पूर्णिया एसपी से बात की है। उनके मुताबिक दो दिन से अमौर विधानसभा क्षेत्र में AIMIM कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। पहला हमला 30 अक्टूबर को जदयू प्रत्याशी सवा जफर के समर्थकों ने किया।

- Advertisement -
अजय वर्मा
अजय वर्मा
समाचार संपादक

Related Articles

-Advertise with US-

लेटेस्ट न्यूज़

Intagram

108 Followers
Follow